-नीतीश ने अटकलों पर लगाया विराम, कहा भाजपा गठबंधन छोड़ने का कोई इरादा नही,
-तेज प्रताप ने कहा था- चाचा से हो गई बात, बिहार में खेला होगा
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पटना/शिव कुमार यादव/- बिहार में हर छोटी सी घटना भी एक दम से बड़ा रूप ले लेती है। पिछले काफी समय से सत्ता दूर रहने वाली आरजेडी अपनी सत्ता में वापसी के लिए हर संभव प्रयास में लगी है। हालांकि कई अवसरों पर सीएम नीतीश कुमार आरजेडी नेताओं के साथ धुलेमिले से नजर आये है लेकिन फिर भी भाजपा गठबंधन हमेशा बरकरार रहा है। शुक्रवार को भी उस समय एक बार फिर नीतीश कुमार को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था जब वह बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के घर पर आयोजित इफ्तार पार्टी में पूरे पांच साल बाद पंहुचे। लेकिन सीएम नीतीश ने तुरंत परिस्थिति को संभालते हुए अटकलों पर विराम लगा दिया और ऐलान किया कि भाजपा गठबंधन छोड़ने का उनका कोई इरादा नही है। हालांकि पटना में जारी चर्चाओं में उनके भाजपा से गठबंधन तोड़कर फिर से महागठबंधन में शामिल होने के साथ-साथ बीजेपी पर दबाव बनाने जैसी नीति की बात होने लगी थी।
मुख्यमंत्री ने कहा, “ऐसी इफ्तार पार्टियों में बहुत से लोगों को आमंत्रित किया जाता है। इसका राजनीति से क्या संबंध है? हम भी एक इफ्तार पार्टी रखते हैं और सभी को इसमें आमंत्रित करते हैं।“ आपको बता दें कि कल नीतीश कुमार अपने सरकारी आवास से राबड़ी देवी के घर पैदल ही पहुंच गए थे। यहां उन्होंने राबड़ी देवी, उनके बेटों तेजस्वी और तेज प्रताप यादव के साथ जश्न में शिरकत किया। वह यहां लगभग 20 मिनट तक रहे। इससे कुछ ही देर पहले झारखंड हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार के एक मामले में लालू यादव को जमानत दे दिया था।
लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव से जब इस आयोजन के राजनीतिक संबंधों पर चर्चा की गई तो उनका कुछ और ही कहना था। उन्होंने कहा, “यह राजनीति है। अटकलें लगना सामन्य बात है। आज वह सत्ता में है, कल बदलाव हो सकता है। पहले मैंने ’नो एंट्री’ बोर्ड लगाया था। लेकिन अब इसे ’एंट्री – नीतीश चाचा जी’ से बदल दिया गया है। अब वह आ गए हैं।” तेजप्रताप यादव ने बिहार में सरकार बनाने का भी दावा किया। उन्होंने कहा, “हम सरकार बनाएंगे और खेल खुल जाएगा। यह एक रहस्य है। नीतीश जी के साथ गुप्त बातचीत हुई।“
हालांकि, लालू यादव के परिवार ने जोर देकर कहा कि आमंत्रित लोगों में भाजपा के शहनावान हुसैन और लोजपा के चिराग पासवान भी शामिल हैं। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी ने शुक्रवार को कहा, “हमने सभी लोगों को निमंत्रण दिया है, चाहे वह भाजपा, जदयू या लोजपा से हो और यह एक परंपरा रही है कि हर कोई इफ्तार पार्टी में भाग लेता है।”
राबड़ी देवी के घर इफ़्तार दावत में शिरकत करने के बाद बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज़ हुसैन ने कहा, ’’मैंने और सुशील मोदी जी ने इफ़्तार दिया था,वहां भी नीतीश कुमार आए थे। यहां तेजस्वी यादव ने इफ़्तार दिया है। हमें भी बुलाया गया था, हम आ गए। इसमें कोई राजनीतिक मामला निकालने की जरूरत नहीं है।’’
क्या राजनीति के नीतीश कुमार, चिराग पासवान और तेजस्वी यादव के एक साथ आने का समीकरण बन सकता है? इस सवाल का जवाब देते हुए चिराग पासवान ने कहा, ’’नहीं ऐसी कोई संभावना नहीं है… इफ़्तार की दावत को राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में देखना बिल्कुल भी उचित नहीं है।’’


More Stories
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री मालिक की हत्या
ग्रुप सेंटर, सीआरपीएफ नई दिल्ली को उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन हेतु प्रथम पुरस्कार
होली से पहले का विशेष काल ‘होलाष्टक’, जानें नियम और सावधानियां
वीजा बहाली से बढ़ी उम्मीदें, भारत-बांग्लादेश सहयोग को मिला बल
Holi 2026 पर रेलवे का तोहफा, बिहार के लिए 21 स्पेशल ट्रेनें घोषित
आतंकी मंसूबों पर फिरा पानी, सुरक्षा एजेंसियों ने किया बड़ा खुलासा