पहलवान सुषमा ने एशियन चैंपियनशिप में जीता ब्रांज मेडल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पहलवान सुषमा ने एशियन चैंपियनशिप में जीता ब्रांज मेडल

-नजफगढ़ के छावला की बेटी सुषमा शौकीन, 19 से 24 जुलाई तक मंगोलिया में हुई थी चैंपियनशिप आयोजित
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- मंगोलिया की राजधानी उलानबटोर में आयोजित हुई एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में छावला की बेटी सुषमा शौकीन ने कड़ी टक्कर देते हुए ब्रांज मेडल जीता है। उनकी इस कामयाबी से एकबार फिर नजफगढ़ देहात सुर्खियों में आ गया है। नजफगढ़ वासियों ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि बेटी ने देश का मान बढ़ाया है।
                 नजफगढ़ स्टेडियम के कोच विरेन्द्र दहिया ने बताया कि लखनऊ में नेशनल रेसलिंग कैंप में सुषमा ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए पिछली नेशनल चैंपियन को हराकर एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए अपना चयन पक्का किया। उन्होने बताया कि सुषमा ने नजफगढ़ स्टेडियम में प्रैक्टिस की है और हमेशा अपनी प्रैक्टिस के प्रति गंभीर रही है। उसने मंगोलिया में 55 किलोग्राम भारवर्ग में ब्रांज मेडल जीतकर नजफगढ़ के साथ-साथ देश का मान बढ़ाया है। सुषमा का गांव लौटने पर ग्रामीणों ने उसका भव्य स्वागत किया और भविष्य के लिए उसे शुभकामनाऐं दी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox