प्रधानमंत्री मोदी ने पटपड़गंज प्रत्याशी रविंद्र नेगी के पैर तीन बार छूकर किया सम्मान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रधानमंत्री मोदी ने पटपड़गंज प्रत्याशी रविंद्र नेगी के पैर तीन बार छूकर किया सम्मान

अनीशा चौहान/- दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करतार नगर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान एक दिलचस्प घटना घटी, जब पटपड़गंज सीट के प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी ने प्रधानमंत्री के पैर छुए, तो प्रधानमंत्री मोदी ने उनके तीन बार पैर छूकर अपनी विनम्रता और बड़प्पन का परिचय दिया। यह दृश्य वहां मौजूद भाजपा नेताओं के लिए चौंकाने वाला था, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी आमतौर पर किसी को अपने पैर नहीं छूने देते हैं।

जनसभा के दौरान जब रविंद्र नेगी मंच पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए पहुंचे, तो उन्होंने आदर्श के रूप में हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री के पैर छुए। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बिना किसी हिचकिचाहट के रविंद्र नेगी के तीन बार पैर छूकर उन्हें सम्मानित किया। इस घटना को देखकर मंच पर मौजूद भाजपा के नेता मनोज तिवारी और कपिल मिश्रा सहित अन्य लोग हैरान रह गए।

यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, और लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि रविंद्र सिंह नेगी कौन हैं, जिनके प्रधानमंत्री मोदी ने तीन बार पैर छुए। भाजपा प्रत्याशी रविंद्र नेगी भी इस अप्रत्याशित सम्मान से असहज दिखे। इस रैली के दौरान नेगी ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा और दिल्ली की जनता से सरकार को सेवा का अवसर देने की अपील की। साथ ही, उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा।

रविंद्र सिंह नेगी वही प्रत्याशी हैं जिन्होंने पिछले चुनाव में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कड़ी टक्कर दी थी। पटपड़गंज सीट पर सिसोदिया ने मुश्किल से जीत हासिल की थी। हालांकि, इस बार दिल्ली के चुनाव में मनीष सिसोदिया ने अपनी सीट बदल ली है और वह जंगपुरा सीट से चुनावी मैदान में हैं। पटपड़गंज सीट पर इस बार शिक्षाविद् अवध ओझा को टिकट दिया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox