पंजाब में राहुल की भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांगेस टूटी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पंजाब में राहुल की भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांगेस टूटी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/-ः राहुल गांधी की पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस को पंजाब में बड़ा झटका लगा है। पंजाब में 5 बार विधायक और 2 बार वित्त मंत्री रहे मनप्रीत सिंह बादल ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी। बुधवार को वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। मनप्रीत बादल पंजाब में कांग्रेस के आक्रामक सिख नेता के रूप में जाने जाते है। भाजपा में उनके शामिल होने से भाजपा को पंजाब में एक आक्रामक सिख नेता मिल गया है। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह एवं सुनील जाखड़ पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
                मनप्रीत को लेकर भाजपा उत्साहित है। पार्टी 2024 के आम चुनाव में बठिंडा लोकसभा सीट पर उतार सकती है। इस सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल सांसद हैं। हरसिमरत कौर अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हैं। लिहाजा, आने वाले समय में
भाभी-जेठ के बीच दिलचस्प मुकाबला भी हो सकता है। इसके अलावा भाजपा मनप्रीत बादल के जरिये खासकर मालवा क्षेत्र में नाराज सिखों को भी करीब ला सकती है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भाजपा मुख्यालय में मनप्रीत बादल की ज्वाइनिंग के बाद उनकी जमकर सराहना की। साथ ही कहा कि वह विद्वान, सरल और अनुभवी हैं और जीएसटी परिषद की बैठक के दौरान पंजाब के वित्त मंत्री के रूप में वह व्यापक राष्ट्रीय हितों की बात करते थे। उन्होंने कहा कि यह एक स्वर्णिम दिन है और उनके भाजपा में शामिल होने से सिखों के साथ भाजपा का रिश्ता और मजबूत होगा। गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिख समुदाय से अटूट रिश्ता बनाया है। पिछले 8 वर्षों में प्रधानमंत्री ने सिखों के हितों को लेकर कई बड़े अहम फैसले लिए हैं। अब मनप्रीत बादल के जुड़ने से पार्टी पंजाब में ही नहीं देश भर में पार्टी को मजबूती मिलेगी। बता दें कि भाजपा के पास अगुवाई करने वाला कोई बड़ा स्थानीय सिख चेहरा नहीं है। मनप्रीत बादल के आने के बाद उन्हें एक बड़ा अनुभवी एवं आक्रामक चेहरा मिल गया है, ऐसा माना जा रहा है। कृषि बिलों के विरोध में हुए किसान आंदोलन और उसमें मरे किसानों को लेकर पंजाब का सिख नाराज है। इसका असर पंजाब के चुनावों में भी देखने को मिला है।
                 बता दें कि बुधवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ की मौजूदगी में मनप्रीत बादल ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में शामिल होने के बाद मनप्रीत बादल ने पंजाब सरकार और कांग्रेस पार्टी की आलोचना की, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नौ सालों के कार्यकाल में भारत कूटनीतिक और आर्थिक मोर्चे पर एक मजबूत देश के रूप में उभरा है।
               पंजाब में कांग्रेस की स्थिति पर चिंता जताते हुए बादल ने कहा कि राज्य सो  रहा है और भाजपा एकमात्र पार्टी है जो वहां की चुनौतियों का समाधान कर सकती है। मनप्रीत बादल के भाजपा में शामिल होने को पंजाब में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ पहले ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। इस मौके पर बादल से जब कांग्रेस छोड़ने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि कैसे कोई उस पार्टी में रह सकता है जो खुद से ही लड़ाई लड़ रही है। सिर्फ पंजाब ही नहीं कई अन्य राज्यों में भी कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है।
 
राहुल गांधी को भेजा इस्तीफा, कहा-कांग्रेस से मोहभंग
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजे अपने इस्तीफे में बादल ने कहा कि कांग्रेस से उनका मोहभंग हो गया है। बादल ने अपना इस्तीफा ट्विटर पर साझा किया। उन्होंने इस्तीफे में कहा, पार्टी और सरकार में मुझे जो भी जिम्मेदारी दी गई उसे निभाने में मैंने अपना सब कुछ झोंक दिया। मुझे यह मौका देने व सम्मान देने के लिए आपका शुक्रिया अदा करता हूं। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर जारी मौजूदा संस्कृति और उपेक्षापूर्ण रवैये के कारण अब वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का हिस्सा नहीं रहना चाहते। बादल ने कहा, सात साल पहले, मैंने पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब का आपकी पार्टी के साथ विलय किया था। मैंने बड़ी उम्मीदों व आकांक्षाओं के साथ यह कदम उठाया था कि इससे मुझे अपनी क्षमता के हिसाब से पंजाब के लोगों और उनके हितों की सेवा करने के पूर्ण अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यह उत्साह धीरे-धीरे कम होता गया, जिससे निराशा बढ़ी और पार्टी से उनका मोहभंग हो गया।  
 
अमित शाह को बताया राजनीति का शेर
मनप्रीत बादल ने कांग्रेस छोड़ने के बाद बीजेपी नेताओं को धन्यवाद किया। साथ ही कहा कि  पीयूष गोयल की कोशिश से मैं बीजेपी में हूं। आप सभी ने जो सम्मान दिया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि राजनीति में एक शेर से मुलाकात हुई। वे गृह मंत्री अमित शाह थे। उन्होंने आगे कहा कि अमित शाह ने एक बार कहा था कि हिंदुस्तान पर आक्रमण के क्रम में पंजाब पर 400 बार हमला हुआ। लेकिन हम लोग पंजाब को उसके हाल पर नहीं छोड़ेंगे। पंजाब को संवारेंगे और एक नया पंजाब बनाएंगे। अमित शाह की ये बात दिल को छू गई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox