पंजाब में भगवंत मान का तोड़ नही ढूंढ पाये केजरीवाल, रायशुमारी से भी कुछ नही हुआ हासिल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पंजाब में भगवंत मान का तोड़ नही ढूंढ पाये केजरीवाल, रायशुमारी से भी कुछ नही हुआ हासिल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/- पंजाब में भगवंत मान को आप का सीएम न बनाने को लेकर चल रही खींचतान आखिर अब खत्म हो गई हैं। काफी ना नुकर व रायशुमारी में भी कुछ हासिल नही होने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आखिर भगवंत मान को पंजाब आप का सीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। हालांकि सुनने में यही आ रहा था कि अरविंद केजरीवाल भगवंत मान की जगह किसी और को पंजाब आप का सीएम पद का उम्मीदवार धोषित करना चाहते है। इसके लिए उन्होने कई चाले भी चली लेकिन फिर भी पंजाब में भगवंत मान को कोई तोड़ नही ढूंढ पाये। लोगों ने तो यहां तक कह दिया था कि शायद अरविंद केजरीवाल स्वयं पंजाब का सीएम बनने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि दिल्ली से पंजाब का सीएम ज्यादा श्रेष्ठ व ताकतवर होगा। वैसे भी केजरीवाल को सिर्फ 5 प्रतिशत लोगों ने चुना है। सर्वें में भगवंत मान को 93 प्रतिशत जबकि 3 प्रतिशत वोट नवजोत सिंह सिद्धू को भी मिले है।

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने आखिर अपने सीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की ओर से भगवंत मान सीएम उम्मीदवार होंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को यह ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि हमने पंजाब की जनता की राय के आधार पर सीएम का चेहरा चुना है। उन्होंने कहा, ’यदि मैं भगवंत मान को अपनी ओर से सीएम उम्मीदवार घोषित कर देता तो लोग कहते कि अरविंद केजरीवाल ने भाई-भतीजावाद किया है। इसलिए हमने पिछले सप्ताह एक फोन नंबर जारी किया ताकि पंजाब के तीन करोड़ लोगों की राय ली जा सके।’

आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमारी ओर से जारी किए गए नंबर पर 21 लाख 59 हजार से ज्यादा लोगों के जवाब आए हैं। सारे सर्वे और माहौल बता रहे हैं कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। ऐसे में अब जो सीएम का चेहरा घोषित होगा, वह एक तरह से राज्य का अगला मुख्यमंत्री होगा। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कई लोगों ने अपने जवाब में मेरा नाम डाल दिया। हमने इन वोटों को खारिज कर दिया है। इसके बाद बचे हुए 93 फीसदी लोगों ने सरदार भगवंत सिंह का नाम लिया है।

यही नहीं ’आप’ नेता ने इस दौरान कांग्रेस पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि लोगों ने हमें जो राय दी है, उनमें से महज 3 फीसदी लोगों ने नवजोत सिंह सिद्धू को सीएम के तौर पर अपनी पसंद बताया है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सीएम फेस का ऐलान कर कांग्रेस को बैकफुट पर लाने का काम किया है, जो अब तक पसोपेश की स्थिति में है। दरअसल एक गुट सीएम चन्नी को ही भविष्य में बनाए रखना चाहता है, जबकि नवजोत सिंह सिद्धू भी अपनी ओर से दावेदारी कर रहे हैं। ऐसे में चुनाव से पहले किसी भी विवाद से बचने के लिए कांग्रेस ने फिलहाल सामूहिक लीडरशिप में ही लड़ने की बात कही है। लेकिन अब आप की ओर से सीएम के चेहरे का ऐलान करके बाद कांग्रेस दबाव में आ सकती है।

अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान के नाम का ऐलान करते हुए कहा कि हर कोई हमसे पूछता था कि आपका दूल्हा कौन होगा। अब हमने अपना दूल्हा तय कर लिया है और उसकी लीडरशिप में हम चुनाव में उतरने जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज का दिन पंजाब के लिए ऐतिहासिक है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox