पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए हरभजन सिंह का बड़ा योगदान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए हरभजन सिंह का बड़ा योगदान

-50 लाख की मदद से खरीदीं नावें और एम्बुलेंस

पंजाब/सिमरन मोरया/- पंजाब इस समय भारी बारिश और नदियों के उफान के कारण आई भीषण बाढ़ की मार झेल रहा है। इस प्राकृतिक आपदा ने हजारों लोगों को बेघर कर दिया, लाखों एकड़ फसलों को नष्ट कर दिया और कई जिंदगियों को प्रभावित किया। ऐसे मुश्किल हालात में पूर्व भारतीय क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने राहत कार्यों में अहम योगदान देकर मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने न केवल नावें और एम्बुलेंस दान की हैं, बल्कि करीब 50लाख रुपये का फंड भी जुटाया है, ताकि बाढ़ पीड़ितों को तत्काल सहायता पहुंचाई जा सके।

पंजाब में बाढ़ ने मचाई तबाही
दरअसल, पंजाब में हाल ही में भारी बारिश और नदियों जैसे सतलुज, ब्यास और रावी के तटबंध टूटने के कारण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, राज्य के 23में से 12जिले प्रभावित हुए हैं, 1,300से अधिक गांव पानी में डूब गए हैं और 3लाख एकड़ से ज्यादा कृषि भूमि बर्बाद हो चुकी है। अब तक 46से अधिक लोगों की जान जा चुकी है वऔर लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। कई जिलों में पानी जमा होने से लोग बेघर हो गए और किसानों की फसलें पूरी तरह तबाह हो गईं।

हरभजन सिंह का योगदान
इस संकट की घड़ी में हरभजन सिंह ने अपने गृह राज्य पंजाब के लोगों की मदद के लिए सराहनीय कदम उठाए। उन्होंने अपने सांसद निधि कोष से 8स्टीमर नावें स्वीकृत कीं और अपनी निजी जेब से 3अतिरिक्त नावें दान कीं। प्रत्येक नाव की कीमत लगभग 4.5से 5.5लाख रुपये है। ये नावें बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत सामग्री पहुंचाने और लोगों को सुरक्षित स्थानों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा उन्होंने गंभीर रूप से बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए तीन एम्बुलेंस भी उपलब्ध कराई हैं।

हरभजन ने राहत कार्यों के लिए धन जुटाने में भी सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी अपील पर एक खेल संगठन ने 30लाख रुपये, जबकि उनके दो करीबी दोस्तों ने लगभग 12लाख और 6लाख रुपये का योगदान दिया। इस तरह अब तक करीब 50लाख रुपये की राशि जुटाई जा जा चुकी है, जिसका उपयोग प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री, दवाइयां और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने में किया जा रहा है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

बता दें, हरभजन सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों जैसे कपूरथला और होशियारपुर का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कुछ इलाकों में 8 से 15 फीट तक पानी भरा हुआ है और हालात टीवी पर दिखाए जाने से कहीं अधिक गंभीर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो भी साझा किया, जिसमें बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए स्वयंसेवकों को धन्यवाद दिया और पंजाब की न कभी हार मानने वाली भावना की सराहना की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox