नौ गांवों की पंचायत का फरमान: दिल्ली देहात में UER-2 टोल फ्री हो, नहीं तो शकूरपुर में होगी महापंचायत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नौ गांवों की पंचायत का फरमान: दिल्ली देहात में UER-2 टोल फ्री हो, नहीं तो शकूरपुर में होगी महापंचायत

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली पंचायत संघ ने शहरी विस्तार मार्ग-2 (UER-2) पर लगे टोल को लेकर गांव नांगलोई जाट की चौधरी बैठक में नौ गांवों की संयुक्त पंचायत की। पंचायत में चौधरी बैठक की नींव रखने वाले स्व चौधरी जगदीश यादव को नमन् किया और सर्वसम्मति से मुंडका–बक्करवाला टोल दिल्ली देहात गांव ग्रामीण और किसानों से वसूलने पर रोष प्रकट किया और सरकार से इसको तुरंत फ्री करने की मांग उठाई।

पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि नांगलोई जाट गांव ने हमेशा दिल्ली की राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में अहम भूमिका निभाई है। इस गांव से कई विधायक, पार्षद, दिल्ली सरकार में मंत्री और बड़े अधिकारी रहे हैं। आज एक बार फिर इसी गांव से दिल्ली देहात गांव ग्रामीण किसानों की आवाज बुलंद हो रही है।

बैठक में पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह शौकीन, नौ गांव खाप नांगलोई जाट के प्रधान रमेश शौकीन, नरेश पार्क इंडस्ट्री एशोसियेशन के अध्यक्ष मुकेश यादव,प्रधान नेता जी राज यादव, चौधरी बैठक के अध्यक्ष राजपाल यादव, युवा शक्ति एकता मंच के अध्यक्ष सुनील यादव सहित गांव पंचायत प्रमुख उपस्थित रहे।

पंचायत में पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह शौकीन ने कहा की आज फिर से नांगलोई गांव दिल्ली देहात गांव ग्रामीण किसानों के साथ खड़ा है। ओर उन्होने क्षेत्रीय सांसद, विधायक और सामाजिक-राजनीतिक प्रतिनिधियों से इस मुद्दे पर मिलकर आगे बढ़ाने ओर समाधान के लिए आगे आने का आह्वान किया।

पंचायत में निर्णय लिया गया कि सभी गांव पंचायतें अपने-अपने स्तर पर पंचायत में टोल के खिलाफ प्रस्ताव पास करेंगी और इन प्रस्तावों के आधार पर जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर केंद्रीय परिवहन मंत्री तक यह मांग पहुंचाई जाएगी। साथ ही यह भी कहा गया कि भविष्य में दिल्ली देहात में बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग टोल फ्री हों, जमीन अधिग्रहण के लिए सर्कल रेट बढ़ाया जाए ओर किसानों को बढ़ा हुआ सर्किल रेट और उचित मुआवजा मिले, तथा शहरी सुविधाएं गांवों तक पहुंचाई जाएं।

पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कही की पंचायत ने UER-2 मुंडका-बक्करवाला टोल पर दिल्ली देहात गांव,ग्रामीण,किसानों से टोल वसूलने पर आक्रोश दर्ज कराते हुए चेतावनी के साथ प्रस्ताव पास किया कि यदि जल्द टोल फ्री नहीं किया गया तो दिल्ली के पहले मुख्यमंत्री स्व० चौधरी ब्रह्म प्रकाश के पैतृक गांव शकूरपुर में 2अक्तूबर को महापंचायत बुलाई जाएगी, जिसमें आगे की रणनीति तय होगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox