नोएडा में भीषण गर्मी से मची हाहाकार, पोस्टमार्टम के लिए मिले 18 शव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नोएडा में भीषण गर्मी से मची हाहाकार, पोस्टमार्टम के लिए मिले 18 शव

-गौतमबुद्ध नगर स्वास्थ्य विभाग को तेज गर्मी के कारण 4 दिन में शवों की संख्या बढ़कर 93 हो गई

नोएडा/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- गौतमबुद्ध नगर स्वास्थ्य विभाग को भीषण गर्मी के बीच 21 जून को पोस्टमार्टम के लिए 18 और शव मिले, जिससे चार दिनों में पोस्टमार्टम किए गए शवों की संख्या 93 हो गई है।अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विभाग ने अज्ञात शवों का डीएनए सैंपलिंग भी शुरू कर दिया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया, “21 जून को हमें पोस्टमार्टम के लिए 18 और शव मिले। इनमें से छह शव अज्ञात हैं।” उन्होंने कहा, “अब हमने एक और काम शुरू किया है। हम अज्ञात शवों के डीएनए नमूने ले रहे हैं और जब भी जरूरत होगी, उन्हें पुलिस को सौंप देंगे। इससे इन शवों का समय पर निपटान किया जा सकेगा और शवगृह में शवों के ढेर को कम किया जा सकेगा।”

शुक्रवार को शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को 18 से 20 जून के बीच पोस्टमार्टम के लिए कम से कम 75 शव प्राप्त हुए, लेकिन इनका सीधा संबंध गर्मी से हुई मौतों से नहीं जोड़ा जा सकता है। आईएमडी के अनुसार, 23 से 25 जून तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में तथा 24 और 25 जून को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में लू चलने की संभावना है तथा उसके बाद इसमें कमी आ जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox