द्वारका/नई दिल्ली/- दीपावली एवं महर्षि दयानंद सरस्वती के निर्वाण दिवस की पूर्व प्रभात बेला मे अध्यात्म योग संस्थान द्वारका एवं योग भारती हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय निःशुल्क ऑनलाइन योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें योग का अभ्यास डॉ. रमेश कुमार योगाचार्य, सहायक प्रोफेसर, योग विज्ञान विभाग, श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली ने कराया। उन्होनें अपने संबोधन में कहा की निरोग रहने के लिए निरंतर योगाभ्यास जरूरी है इसलिए योग को जीवन में अपनाना चाहिए यदि हम लोग योग का निरंतर अभ्यास करते हैं तो सभी बीमारियां धीरे-धीरे समाप्त हो जाती हैं। सभी अपने कीमती समय में से एक घंटा योगासन प्राणायाम और ध्यान के लिए निकाले जिससे तन-मन निरोग रह सके। बच्चों के शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक एवं बौद्धिक विकास के लिए योग अत्यंत लाभकारी है। योग का सभी को निरंतर अभ्यास करना चाहिए।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश योग भारती के संस्थापक श्री निवास मूर्ति ने कहा कि लोगों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी है। यह विज्ञान है जिसमे हम निःशुल्क ही अपने आप को स्वस्थ रख सकते है। योग भारती मे अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना चाहिए। इस कार्यकम मे बच्चों, वृद्धों और जवानों ने बढ-चढ़ कर भाग लिया।
संस्था के महासचिव अनिल बाल्याण ने कहा कि आज महर्षि दयानंद सरस्वती का 139 वाँ निर्वाण दिवस है आज अर्थात् दीपावली के दिन ही महर्षि दयानंद ने महा समाधि ली थी। उन्होंने अपने अंतिम समय मे कहा था ईश्वर आपकी इच्छा पूर्ण हो आपने अच्छी लीला की और अंत मे ओ३म् शब्द का जप कर शांत हो गए और महासमाधि मे लीन हो गए। हमे उनकी शिक्षाओ को अपने जीवन मे पालन करना चाहिए। रावत डोंगर ने कार्यक्रम का संचालन किया, कार्यक्रम में डॉ. रवि शास्त्री, आरती, मीनाक्षी, रीतु शर्मा, अंबिका वर्मा, गजराज सिंह यादव, सोहम यादव आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे


More Stories
अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई: सप्लायर गिरफ्तार, फैक्ट्री का खुलासा
भाजपा का आरोप पत्र जारी, चुनाव को बताया निर्णायक
आगरा हत्याकांड का अंत: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर
आईजीआई एयरपोर्ट: विमान की सुरक्षित लैंडिंग से टला बड़ा हादसा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य लोकार्पण: विकास को मिली नई उड़ान
शकूरपुर लूटकांड का पर्दाफाश: 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी