नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से आप उम्मीदवार आतिशी ने नामांकन दाखिल करने से पहले रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे।

दिल्ली में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। इसी के साथ दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक साथ पांच फरवरी को मतदान होंगे और आठ फरवरी को परिणाम सामने आएंगे। चुनावी माहौल के बीच दिल्ली में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस समेत अन्य सभी पार्टियां अपनी ताकत झोंक रही हैं
बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कल ही लोगों से चुनाव लड़ने के लिए चंदा देने की अपील की थी और फिर लोगों का चंदा देने के लिए धन्यवाद भी किया था।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई