नजफगढ़ निगम जोन में चौथे जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन, अपनी समस्याऐं लेकर पंहुचे लोग -नजफगढ़ निगम जोन चेयरमैन सत्यपाल मलिक के नेतृत्व में प्राथमिकता से हो रहा जनसमस्याओं का समाधान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ निगम जोन में चौथे जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन, अपनी समस्याऐं लेकर पंहुचे लोग -नजफगढ़ निगम जोन चेयरमैन सत्यपाल मलिक के नेतृत्व में प्राथमिकता से हो रहा जनसमस्याओं का समाधान

Najafgarh : ऐसा क्या कह दिया Satya Pal Malik ने जो कार्यालय में जमा हो गई लोगों की भीड़...?

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नजफगढ़ निगम वार्ड जोन में चौथे जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग अपनी समस्याऐं लेकर जनसंवाद कार्यक्रम में पंहुचें।  हालांकि अभी तक जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की संख्या कुछ कम दिख रही है लेकिन जिस तरह से जनफगढ़ निगम जोन चेयरमैन सत्यपाल मलिक व अधिकारी प्रयास कर रहे है उसे देखकर यही लग रहा है कि आने वाले समय में जनसंवाद लोगों की प्राथमिकता बन जायेगा।
                          नजफगढ़ निगम वार्ड जोन कार्यालय में आज चौथे जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान अवैध निर्माण, अतिक्रमण व नालियों की जल निकासी के मुद्दे छाये रहे। इस मौके पर चेयरमैन सत्यपाल मलिक ने जन समस्याओं पर सीधे संवाद करते हुए एक तरफ लोगों की समस्याऐं सुनी तो दूसरी तरफ उनके निवारण के लिए विभागों के अधिकारियों से समस्याओं का तुरंत समाधान भी करवाया है। जोन चेयरमैन की इस पहल से लोगों का निगम के प्रति नजरिया भी अब बदल रहा है। जहां पहले लोग अपनी समस्याओं के लिए निगम अधिकारियों के चक्कर काटते थे अब उन्ही समस्याओं का समाधान मौके पर ही हो जाने से लोग काफी खुश भी हैं। हालांकि अभी भी ऐसी अनेकों समस्याऐं है जिन पर अधिकारी कुछ कहने व करने को तैयार नही है लेकिन फिर भी निगम चेयरमैन श्री मलिक अधिकारियों को उनके काम के लिए प्रोहत्साहित भी कर रहे हैं ताकि अधिकारी व जनता में सामजस्य बन सके। वहीं अभी भी जनसंवाद में लोगों की संख्या को लेकर जोन चेयरमैन काफी चिंतित दिखाई दे रहे हैं। उनका कहना है कि यह जनसंवाद लोगों के लिए चलाया जा रहा है लेकिन फिर भी लोगों की इसमें रूचि कम ही दिखाई दे रही हे। इसके दो ही कारण हो सकते हे या तो लोगों की समस्या ही नही है या फिर लोग अभी तक इस जनसंवाद कार्यक्रम को लेकर संजीदा नही है। उन्होने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप जनसंवाद में आयें और अपनी समस्याओं का समाधान करा कर ही जायें। यह हमारा वादा है कि यहां से कोई भी खाली हाथ नही जायेगा और अभी हुए तीन जनसंवाद कार्यक्रमों में जनसमस्याओं का समाधान अधिकारी व चेयरमैन मिलकर प्राथमिकता से करते आये हैं।
                        जनसंवाद की चौथी बैठक में सफाई के मुद्दे के साथ-साथ अवैध निर्माण, अतिक्रमण व नालियों की जल निकासी के मुद्दे पर कई लोगों ने अपनी शिकायत रखी। जिसपर सत्यपाल मलिक ने कहा कि अवैध निर्माण से जुड़ी शिकायतों पर कार्यवाही की जायेगी तथा ए और बी ब्लॉक धर्मपुरा के साप्ताहिक बाजार को लेकर उन्होने कहा कि इस पर की कार्यवाही की जाये, हो सके तो आरोपियों के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की जाये। आज के जनसंवाद में भले ही शिकायते कम आई हो लेकिन इसबार जोन चेयरमैन ने अधिकारियों से कहा कि जो भी समस्याऐं आये उन्हे तुरंत हल किया जाये। इस मौके पर उन्होने लोगों से जनसंवाद में आने की अपील भी की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox