नजफगढ़/द्वारका/- नजफगढ़ थाना अन्तर्गत नंगली सकरावती इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री का ताला तोड़कर चोरो ने लाखों का सामान चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता से कार्यवाही करते हुए 4 आरोपियों को नंगली सकरावती इलाके से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी किया गया एक लैपटॉप, एक मोबाइल, आयरन रॉड पुली, 3 गैस रेगुलेटर कॉपर और वारदात में इस्तेमाल की गई महिंद्रा मैक्सिमो टेंपो बरामद कर लिया है। पुलिस ने चारो आरोपियों की पहचान सुनील और बिल्लू, रवि कुमार, कन्हैया और अरमान अली के रूप में की है। चारों आरोपी नजफगढ़ के बापरोला और दिचाउं एंक्लेव इलाके के रहने वाले हैं।
द्वारका जिले के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि नंगली सकरावती इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री के मेन गेट का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने फैक्ट्री से आयरन और कॉपर का लाखों का सामान चुरा लिए हैं। शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर नजफगढ़ थाना एसएचओ अजय कुमार सिंह ने टीम को मामले की जांच कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिये। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की और सूत्रों को सक्रिय कर संदिग्धों के बारे में जानकारी को विकसित किया। इसी क्रम में पुलिस को इस वारदात में शामिल रहे चार आरोपियों के मूवमेंट के बारे में पता चला जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने नगली सकराती इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रैप लगा कर चारों आरोपियों को दबोच लिया। डीसीपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक लैपटॉप, एक मोबाइल, आयरन रॉड पुली, गैस रेगुलेटर, वेल्डिंग कटर, ऑक्सीजन वाटर मीटर और वारदात में इस्तेमाल की गई महिंद्रा मैक्सिमो बरामद की गई है। आरोपी सुनील पहले से चोरी और सेंधमारी के दर्जन भर से ज्यादा मामलों में शामिल रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी से नजफगढ़ थाने के 10 मामलों का खुलासा हुआ है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच में जुट गई है


More Stories
पश्चिम एशिया संकट की गूंज से दलाल स्ट्रीट में हड़कंप
पश्चिम एशिया में बढ़ा टकराव: भारत ने कनाडा से की चर्चा
अमित शाह ने तुष्टिकरण और कर्ज को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना
पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव पर प्रधानमंत्री की अपील
एक ही दिन चार शहरों में बीआरजी धावकों की दमदार मौजूदगी
दिल्ली में करण औजला के संगीत कार्यक्रम के दौरान हंगामा