नजफगढ़ में कांग्रेस का चुनाव प्रचार पकड़ रहा जोर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ में कांग्रेस का चुनाव प्रचार पकड़ रहा जोर

-गाजे-बाजे के साथ अपने कार्यकर्ताओं संग चुनाव प्रचार कर रही कांग्रेस प्रत्याशी सुषमा यादव

नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- नजफगढ़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी सुषमा यादव ने क्षेत्र में जोर-शोर से चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। सुषमा यादव गाजे-बाजे व अपने कार्यकर्ताओं के साथ अपना चुनाव प्रचार कर रही हैं। लोग उनके इस सादगी भरे अंदाज पर कमेंट भी कर रहे हैं।

दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होनी है और 8 फरवरी को चुनावों के नतीजे आने है। अब मतदान में मात्र 16 दिन बचे है और सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए अपने वादों का पिटारा खोल रहे हैं। कोई बिजली पानी  फ्री देने की घोषणा कर रहा है तो कोई स्वास्थ्य व ईलाज को लेकर घोषणा कर रहा है। वही एक पार्टी तो बुजुर्गों को ज्यादा पेशन देने का ऐलान कर रही है। हालांकि ऐलानों के मामले में अरविंद केजरीवाल सबसे आगे है लेकिन कांग्रेस व भाजपा भी मतदाताओं को लुभाने के हर दांव-पेंच लड़ा रही है।

नजफगढ़ विधानसभा सीट पर भाजपा-आप-कांग्रेस पार्टी कें साथ-साथ 10 और प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। हालांकि सभी अपनी जीत के दांवे कर रहे है जिसे लेकर क्षेत्र में चुनाव प्रचार जोर पकड़ता जा रहा है। सुषमा यादव को नजफगढ़ विधानसभा से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। हालांकि उनके नाम की घोषणा सिर्फ एक दिन पहले ही की गई थी लेकिन इसके बाद भी सुषमा यादव क्षेत्र में जोर-शोर से अपना चुनाव प्रचार करने में जुट गई हैं। उनके साथ उनके कुछ कार्यकर्ता व दो-तीन ढोलवाले गली-गली घूमकर लोगों से मिल रहे है और सुषमा यादव लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील कर रही हैं। चुनाव प्रचार के दौरान सुषमा यादव ने कहा कि सिर्फ कांग्रेस ने ही दिल्ली का विकास किया है। बाकि आप व भाजपा ने तो दिल्ली का पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। भाजपा की जब दिल्ली में सरकार थी तो मुख्यमंत्री ही नही टिक पाए, विकास की बात तो बहुत दूर है। वहीं पिछले 10 साल से आम आदमी पार्टी दिल्ली की सत्ता में है लेकिन उसने भी भ्रष्टाचार को ही प्राथमिकता दी है। सड़के टूटी पड़ी है लोगों और महिलाओं को पिछले 2 साल से पेंशन नही मिली है। केजरीवाल ने दिल्ली के युवाओं को शराब के नशे की गर्त में धकेल दिया तो ऐसे लोगों से विकास की क्या अपेक्षा की जा सकती है।उन्होने कहा कि उनकी पार्टी गरीबों का दर्द समझती है इसी लिए ईलाज के 25 लाख रूपये स्वास्थ्या बीमा योजना के लिए ऐलान किए हैं। हमारी सरकार बनी तो हम बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा व युवाओं के लिए रोजगार का प्रबंध करेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox