नजफगढ़ पुलिस ने पकड़ा स्पाइडर-मैन, बिना हेलमेट के चल रहा था बाइक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ पुलिस ने पकड़ा स्पाइडर-मैन, बिना हेलमेट के चल रहा था बाइक

-नंबर प्लेट भी गायब, सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के बाद पुलिस ने की कार्यवाही, साथ में गर्लफ्रेंड को भी पकड़ा

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- आजकल सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए दुनिया कुछ भी कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग अपनी जान को भी खतरे में डाल देते हैं। ऐसे में आज शुक्रवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें लड़का स्पाइडर-मैन के कॉस्ट्यूम में बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार स्टंट बाजी करता हुआ दिखाई दे रहा है और स्पाइडर गर्ल के कॉस्ट्यूम में उसकी गर्लफ्रेंड भी पीछे बैठी है। दोनों यातायात के पालन का उल्लंघन कर रहे हैं। बिना हेलमेट के स्टंट बाजी करना दूसरों की जान के लिए खतरा बन सकता है।

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्टंटबाजी करते हुए नकली स्पाइडर-मैन के कॉस्ट्यूम में लड़का बिना नंबर प्लेट की बाइक को दौड़ा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच की और दोनों बाइक सवार स्टंटबाजों को पकड़ लिया गया। लड़के की पहचान आदित्य निवासी आरजेड 57, मकसूदाबाद कॉलोनी, नजफगढ़ और उसकी दोस्त अंजलि निवासी 87ए, गोपाल नगर, नजफगढ़ के रूप में हुई।

नजफगढ़ एसएचओ अजय कुमार ने बताया कि बिना हेलमेट के बाइक चलाना एक अपराध है। आरोपियों के खिलाफ, बिना हेलमेट के अपराध के लिए धारा 5/180, 194डी, 3/181, 177, 125(2) सीएमवीआर/177, 184 एमवी एक्ट, 50,51 सीएमवीआर/39/192 एमवी एक्ट और 209 एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox