नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- आजकल सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए दुनिया कुछ भी कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग अपनी जान को भी खतरे में डाल देते हैं। ऐसे में आज शुक्रवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें लड़का स्पाइडर-मैन के कॉस्ट्यूम में बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार स्टंट बाजी करता हुआ दिखाई दे रहा है और स्पाइडर गर्ल के कॉस्ट्यूम में उसकी गर्लफ्रेंड भी पीछे बैठी है। दोनों यातायात के पालन का उल्लंघन कर रहे हैं। बिना हेलमेट के स्टंट बाजी करना दूसरों की जान के लिए खतरा बन सकता है।
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्टंटबाजी करते हुए नकली स्पाइडर-मैन के कॉस्ट्यूम में लड़का बिना नंबर प्लेट की बाइक को दौड़ा रहा है।

पुलिस ने मामले की जांच की और दोनों बाइक सवार स्टंटबाजों को पकड़ लिया गया। लड़के की पहचान आदित्य निवासी आरजेड 57, मकसूदाबाद कॉलोनी, नजफगढ़ और उसकी दोस्त अंजलि निवासी 87ए, गोपाल नगर, नजफगढ़ के रूप में हुई।
बिना हेलमेट के बाइक चलाना एक अपराध है। नजफगढ़ एसएचओ अजय कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ, बिना हेलमेट के अपराध के लिए सवार पर धारा 5/180, 194डी, 3/181, 177, 125(2) सीएमवीआर 177, 184 एमवी एक्ट, 50,51 सीएमवीआर 39/192 एमवी एक्ट और 209 एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया।


More Stories
उत्तराखंड: विकास परियोजनाओं की सौगात के साथ 28वीं यात्रा
नोएडा में बेकाबू हुआ मजदूरों का गुस्सा, कई गाड़ियों में आगजनी
आरजेएस पीबीएच का 538वां राष्ट्रीय वेबिनार संपन्न
अंतरराज्यीय ऑटो-लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, 6 बाइक बरामद
द्वारका जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
250 CCTV खंगालकर चेन स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार