नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- 29 अप्रैल को गस्त के दौरान नजफगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी तलाशी लेने पर पुलिस को एक देशी पिस्तौल के साथ – साथ एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नजफगढ़ थाना पुलिस क्षेत्र में घूम रही थी अचानक टीम को बाइक पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति पर शक हुआ। पुलिस ने उस व्यक्ति का पीछा किया और गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस बरामद किया। छानबीन करने पर उसके पास मौजूद बाइक भी सुल्तानपुरी थाने में चोरी की पाई गई। आरोपी व्यक्ति ने अपनी पहचान निखिल के रूप में बताई। वह नजफगढ़ क्षेत्र का बीसी है। निखिल ने चोरी, स्नैचिंग, डकैती और अन्य आपराधिक मामलों में अपनी संलिप्तता का भी खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को एक दिन के रिमांड पर रखा जिसमें उसने अपनी निशानदेही पर अपने सहयोगी संदीप उर्फ चूटा का भी खुलासा किया। टीम ने संदीप को जय विहार नजफगढ़ के पास नाला से गिरफ्तार किया।
तलाशी लेने पर उसके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन एक कल पर्स में 10200/- रुपए नगद बरामद हुए। दोनों आरोपियों ने अपने द्वारा किए गए छोटे-छोटे अपराधों का भी खुलासा किया। उनके निशानदेही से टीम को चार दो पहिया वाहन मिले। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने 10 के करीब आपराधिक मामलों को सुलझाने का दावा किया है।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई