नजफगढ़ अनाज मंडी में IDBI बैंक का विशेष करेंसी एक्सचेंज कैंप, ग्राहकों को मिले नए नोट और सिक्के

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ अनाज मंडी में IDBI बैंक का विशेष करेंसी एक्सचेंज कैंप, ग्राहकों को मिले नए नोट और सिक्के

-पहली बार आयोजित कैंप में मुख्य अतिथि वरिष्ठ महाप्रबंधक मनीष पाठक सहित बैंक अधिकारियों की मौजूदगी, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  नजफगढ़ स्थित अनाज मंडी में पहली बार IDBI बैंक शाखा के द्वारा ग्राहकों की सुविधा के लिए विशेष करेंसी एक्सचेंज कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप बैंक की ओर से पहली बार लगाया गया, जिसमें लोगों को पुराने और छोटे नोटों के बदले नए नोटों की गड्डियां और सिक्के उपलब्ध कराए गए। कैंप में बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारियों, किसानों और ग्राहकों ने पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाया। इसमे लोगों को सिक्के और नए नोटों की गड्डी वितरण की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ महाप्रबंधक मनीष पाठक उपस्थित रहे। उन्हीं की देख-रेख में कैंप को सफलतापूर्वक बनाया गया। उनके साथ सहायक विजय कुमार, आशा राम चमौली, हरीश ध्यानी, रेनू पूनिया और अनाज मंडी के प्रधान सुशील मित्तल भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने कैंप की व्यवस्था का जायजा लिया और ग्राहकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। मनीष पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि बैंकिंग सेवाओं को आम जनता तक सीधे पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और यह कैंप उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विशेष रूप से मंडी के छोटे व्यापारियों और किसानों की नकदी संबंधी समस्याओं को समझते हुए इस कैंप को आयोजित कराने में सक्रिय भूमिका निभाई। मनीष पाठक ने बैंक को केवल वित्तीय संस्था नहीं बल्कि “जनसेवा का माध्यम” बताते हुए ग्राहकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।

कैंप के दौरान रेनू पूनिया के हाथों ग्राहकों को नए नोटों की गड्डियां और सिक्के वितरित किए गए। इस पहल से खासतौर पर छोटे व्यापारियों और मंडी के दुकानदारों को काफी राहत मिली, जिन्हें रोजमर्रा के लेन-देन में खुले पैसे की आवश्यकता होती है।
बैंक अधिकारियों ने बताया कि IDBI बैंक आगे भी इस तरह के जनहितकारी कैंप आयोजित करता रहेगा, ताकि ग्राहकों को बेहतर और आसान बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। स्थानीय लोगों ने बैंक की इस पहल की सराहना की और इसे बेहद उपयोगी बताया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox