नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पहाड़ के लोगों के साथ डांस कर रहे हैं। यह वीडियो उत्तराखंड के ऋषिकेश में आयोजित एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है, जहाँ वह उत्तराखंड के प्रसिद्ध कुमाऊँनी लोकगीत बेडू पाको बारमासा गाने पर पहाड़ी अंदाज में डांस करते हुए देखे गए।
महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराखंड से गहरा संबंध है, क्योंकि उनका परिवार मूल रूप से अल्मोड़ा जिले का रहने वाला है।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज