द्वारका स्पेशल टास्क फोर्स पुलिस ने 11 मामलों के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका स्पेशल टास्क फोर्स पुलिस ने 11 मामलों के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

-कोर्ट ने जारी किये थे गिरफ्तारी वारंट, पांच मामलों का हुआ खुलासा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- द्वारका जिले की स्पेशल टास्क फोर्स पुलिस ने 11 मामलों में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी की पहचान नदीम खान के रूप में की है। आरोपी उत्तम नगर के शिव विहार इलाके का रहने वाला है आरोपी की गिरफ्तारी से पांच मामलों का भी खुलासा हुआ है।
                    इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी द्वारका ने बताया कि लगातार पुलिस से बच रहे बदमाश को पकड़ने के लिए एसटीएफ )के इंस्पेक्टर पवन तोमर की देखरेख में एसआई विवेक मेंदोला, हेड कॉन्स्टेबल गंगाधर, कॉन्स्टेबल अनिल, कॉन्स्टेबल आज़ाद और कॉन्स्टेबल शिंभू की टीम का गठन किया गया था। पुलिस खबरियों के माध्यम से आरोपी के बारे में जानकारियों को जुटाने में लग गई. जिसमें उन्हें पता चला कि आरोपी गांजे का एडिक्ट है। अक्सर अपने घर के पास पार्क में गांजा पीने के लिए पहुंचता है। पुलिस टीम ने कई दिनों तक लगातार आजाद पार्क में निगरानी करने लगी।
                इस दौरान आरोपी की टेक्निकल सर्विलांस से भी पता लगाने की कोशिश की गई। आखिरकार पुलिस की मेहनत रंग लाई और पुलिस ने 18 नवंबर को उसे आज़ाद पार्क से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि अपने सहयोगी राजा के साथ मिल कर चोरी, लूटपाट, वाहन चोरी व ड्रगिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने की बात बताई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शिव विहार, गंदा नाला के पास से चोरी की एक स्कूटी और दो ई रिक्शा बरामद की गयी। पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुट कर उसके सहयोगी की तलाश कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox