द्वारका में अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-स्कोडा कार से 1000 क्वार्टर शराब बरामद

नई दिल्ली/उमा सक्सेना/-   दिल्ली पुलिस की द्वारका जिला एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने संगठित अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हरियाणा में बिक्री के लिए लाई जा रही 20 कार्टन, यानी करीब 1000 क्वार्टर उच्च गुणवत्ता वाली अवैध शराब बरामद की है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कोडा कार को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जिला पुलिस उपायुक्त के निर्देश पर एएटीएस की टीम को क्षेत्र में जुआ, अवैध शराब की सप्लाई और अन्य संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी दी गई थी। इसी क्रम में इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी निगरानी और मुखबिरों की सूचना के आधार पर मोहन गार्डन, उत्तम नगर स्थित नवादा गांव के पास एक संदिग्ध स्कोडा कार को ट्रैक किया। जब वाहन चालक को रोकने की कोशिश की गई तो उसने कार घुमाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान अविनाश तिवारी उर्फ बबलू (30) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान कार से 20 कार्टन अवैध शराब बरामद हुई, जिसे हरियाणा से दिल्ली लाकर अलग-अलग इलाकों में सप्लाई किया जाना था। पुलिस ने शराब और वाहन दोनों को जब्त कर थाना उत्तम नगर में दिल्ली आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में सामने आया कि आरोपी पहले मजदूरी करता था, लेकिन अधिक कमाई के लालच में अवैध शराब तस्करी के धंधे में उतर गया। शुरुआत में वह बाइक से शराब सप्लाई करता था, बाद में कार खरीदकर हरियाणा के सोहटी-पिपली इलाके से शराब लाकर दिल्ली के राजापुरी, डाबड़ी और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करने लगा। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी पहले भी दिल्ली आबकारी अधिनियम के सात मामलों में शामिल रह चुका है।

पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से अवैध शराब तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और आगे भी ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox