द्वारका जिला पुलिस सभागार में अनाथ बच्चों ने पुलिस अधिकारियों को बांधा दोस्ती का बैंड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जिला पुलिस सभागार में अनाथ बच्चों ने पुलिस अधिकारियों को बांधा दोस्ती का बैंड

- इस कार्यक्रम का आयोजन चाइल्ड लाईन से दोस्ती नामक विषय पर किया गया - कार्यक्रम द्वारका जिला की जनसंपर्क इकाई एवं डॉन बोस्को आशालायम के तहतं किया गया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका डीसीपी कार्यालय के सभागार में द्वारका जिला जनसंपर्क इकाई एव डॉन बोस्को आशालायम के संयुक्त तत्वाधान में चाइल्उ लाइन से दोस्ती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में द्वारका जिला के अतिरिक्त उपायुक्त सुखदेव कटेवा ने बच्चों को मिठाईयां बांटी। वहीं अनाथ बच्चों ने सभी पुलिस अधिकारियों को दोस्ती का बैंड बांधकर सुरक्षा व सहयोग का आश्वासन लिया।


                   इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त श्री कटेवा ने बच्चों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हे सकारात्मक सहयोग व सुरक्षा का भरोसा दिया। उन्होने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है जिन्हे सभी सुविधाये उपलब्ध कराना हमारा कर्तव्य है। उन्होने द्वारका जिला पुलिस मुख्यालय में अनाथ बच्चों के साथ बातचीत की और उनसे दोस्ती का बैंड भी बंधवाया। इस मौके पर उन्होने बच्चों को मिठाईंयां भी बांटी। इस कार्यक्रम में चाइल्ड लाईन की अधिकारी सरिता कुनाल के साथ-साथ डॉन बोस्को आशालायम के अनाथ बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर द्वारका जिला पुलिस की जनसंपर्क इकाई कें अधिकारी मनीष मधुकर ने सभी का आभार प्रकट किया और सभी ने यादगार कें रूप में एक सामुहिक चित्र भी खिंचवाया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox