नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका डीसीपी कार्यालय के सभागार में द्वारका जिला जनसंपर्क इकाई एव डॉन बोस्को आशालायम के संयुक्त तत्वाधान में चाइल्उ लाइन से दोस्ती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में द्वारका जिला के अतिरिक्त उपायुक्त सुखदेव कटेवा ने बच्चों को मिठाईयां बांटी। वहीं अनाथ बच्चों ने सभी पुलिस अधिकारियों को दोस्ती का बैंड बांधकर सुरक्षा व सहयोग का आश्वासन लिया।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त श्री कटेवा ने बच्चों को संबोधित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हे सकारात्मक सहयोग व सुरक्षा का भरोसा दिया। उन्होने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य है जिन्हे सभी सुविधाये उपलब्ध कराना हमारा कर्तव्य है। उन्होने द्वारका जिला पुलिस मुख्यालय में अनाथ बच्चों के साथ बातचीत की और उनसे दोस्ती का बैंड भी बंधवाया। इस मौके पर उन्होने बच्चों को मिठाईंयां भी बांटी। इस कार्यक्रम में चाइल्ड लाईन की अधिकारी सरिता कुनाल के साथ-साथ डॉन बोस्को आशालायम के अनाथ बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर द्वारका जिला पुलिस की जनसंपर्क इकाई कें अधिकारी मनीष मधुकर ने सभी का आभार प्रकट किया और सभी ने यादगार कें रूप में एक सामुहिक चित्र भी खिंचवाया।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई