देश में फिर डराने लगा कोरोना, 6 महीने बाद कोरोना के 4 हजार से ज्यादा केस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में फिर डराने लगा कोरोना, 6 महीने बाद कोरोना के 4 हजार से ज्यादा केस

-पिछले 24 घंटे में 4435 नए मरीज,15 मौतें, पिछले साल 28 सितंबर को आए थे 4271 मामले

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- देश में एक बार फिर कोरोना डराने लगा है। 6 महीने बाद कोरोना के नए मामले 4 हजार से ज्यादा आए हैं। मंगलवार को देश में 4,435 मामले मिले, जबकि 15 लोगों की मौत हुई। इससे पहले 28 सितंबर को 4,271 मामले सामने आए थे। इस दौरान 2,508 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। फिलहाल देश में 23,091 एक्टिव केस हैं। ये 18 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा हैं। तब 23,376 लोगों का इलाज चल रहा था।
                   बीते 24 घंटों में कोरोना से हुई 15 मौतों में 4 सिर्फ महाराष्ट्र में हुई हैं, जबकि राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक और पुडुचेरी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। इनके अलावा केरल से 4 लोगों की मौत रजिस्टर की गई है, लेकिन यह बैकडेट में है। यानी ये मौतें पहले कभी हुई हैं, जिन्हें आज दर्ज किया गया है।
                   इधर, दिल्ली में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य अधिकारी मीटिंग करेंगे। इसमें वायरस को कंट्रोल करने को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में प्ब्डत् के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल भी शामिल होंगे।

कोविड मैनेजमेंट को लेकर इंपावर्ड ग्रुप वन की मीटिंग आज
देश में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच आज गवर्नमेंट इंपावर्ड ग्रुप वन की मीटिंग होगी। इस मीटिंग में कोविड मैनेजमेंट को लेकर चर्चा होगी। इसकी अध्यक्षता डॉ. वीके पॉल करेंगे।
                सरकार ने मई 2020 में कोरोना वायरस से निपटने के लिए 6 इंपावर्ड ग्रुप बनाए थे। इनमें सरकार के 50 से ज्यादा सीनियर अधिकारी शामिल थे। मई 2021 में इन ग्रुप्स की संख्या बढ़ाकर 10 कर दी गई थी।

मार्च के बाद तेज हुई कोरोना संक्रमण की रफ्तार
देश में 15 नवंबर के बाद से कोरोना के मामलों में लगातार कमी आ रही थी। डेली केस 500 से कम होते हुए 30 जनवरी को सबसे कम 64 पर पहुंचे। फरवरी के अंत तक यही ट्रेंड जारी रहा जिसमें डेली केस 200 से 300 के बीच रहे। लेकिन, मार्च आते ही मामलों में अचानक तेजी आने लगी।
                  11 मार्च को 500 से ज्यादा मामले आए, 21 मार्च को मामले बढ़कर 1,100 से ज्यादा हो गए। 28 मार्च को 2 हजार से ज्यादा और 29 मार्च को 3 हजार से ज्यादा केस मिले। अब 4 अप्रैल को साढ़े 4 हजार के करीब मामले सामने आए हैं।

टॉप-5 राज्यों में दो-तिहाई नए केस, केरल सबसे आगे
देश में मंगलवार को मिले 4,435 नए केस में से 2,905 सिर्फ 5 राज्यों में मिले हैं। इनमें केरल सबसे आगे हैं। यहां 1 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। इसके बाद दिल्ली में 521, महाराष्ट्र में 711और कर्नाटक-गुजरात में 324 केस सामने आए हैं।

केरल- यहां 1,025 नए केस मिले हैं, 425 लोग ठीक हुए हैं और 596 लोगों का इलाज चल रहा है। सोमवार को भी केरल में 964 नए केस दर्ज किए गए थे। इससे पहले 2 अक्टूबर को 1121 मामले सामने आए थे।

महाराष्ट्र- यहां बीते दिन 711 नए केस मिले हैं, 447 लोग ठीक हुए हैं। इससे पहले यहां 29 अक्टूबर को 971 नए केस सामने आए थे। मंगलवार को यहां कोरोना से 4 लोगों की मौत हुई, जबकि 260 लोगों का इलाज चल रहा है। यहां पॉजिटिविटी रेट 7.94 फीसदी है।

दिल्ली- यहां मंगलवार को 521 नए मामले सामने आए हैं। 7 महीने बाद दिल्ली में एक दिन में 500 से ज्यादा केस मिले हैं। इससे पहले 27 अगस्त को 573 नए केस सामने आए थे। यहां मंगलवार को 216 लोग ठीक हुए, जबकि 1 व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल एक्टिव केस 304 हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 15.64 फीसदी पहुंच गया है।

कर्नाटक- यहां मंगलवार को 324 नए केस सामने आए हैं, 1 की मौत हुई है जबकि 384 लोग ठीक हुए हैं। फिलहाल राज्य में 39 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 3.10 फीसदी हो गया है।

गुजरात- यहां 324 नए केस मिले हैं, 1 व्यक्ति की मौत हुई है और 317 लोग ठीक हुए हैं। सोमवार को यहां 231 नए केस मिले थे। यहां पॉजिटिविटी रेट 1.49 फीसदी है।

एमपी में कोरोना के 29 नए मरीज मिले, 12 जिलों में 126 एक्टिव केस
मध्यप्रदेश में कोविड के 29 नए केस रिपोर्ट हुए हैं। राज्य में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 126 हो गई है। 12 जिलों में कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। भोपाल में लगातार तीसरे दिन 10 से ज्यादा नए केस आए।

यूपी में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही कोरोना पॉजिटिव, राज्य में मिले 163 नए केस
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वे लखनऊ स्थित आवास पर होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले लोगों को जांच कराने के लिए कहा है। राज्य में 24 घंटे में 163 नए केस सामने आए हैं। यहां कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 718 पहुंच गई है। 

हरियाणा में 193 नए केस, एक महिला की मौत
हरियाणा के यमुनानगर में कोरोना संक्रमित 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। 24 घंटों में 193 नए संक्रमित मिले हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 840 तक पहुंच गई है। रिकवरी रेट घटने के साथ ही पॉजिटिविटी दर 5.13 फीसदी रिकॉर्ड की गई है। 

हिमाचल में 1,493 एक्टिव केस, मंगलवार को 306 नए संक्रमित मिले
हिमाचल प्रदेश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 300 से ज्यादा नए संक्रमित मरीज मिले। बीते 24 घंटे में 306 नए कोरोना सामने आए हैं। यहां एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 1,493 हो गया है। 

बिहार में कोरोना के 13 नए संक्रमित मिले
बिहार में भी कोरोना का नया वैरिएंट मिल गया है। मंगलवार को कोरोना के 13 नए मामले सामने आए, इसमें से 6 पटना, 6 गया और समस्तीपुर जिले का है। सभी सैंपल्स को जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। यहां एक्टिव मरीजों की संख्या 51 हो गई है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 48 नए मरीज मिले, बिलासपुर में एक की मौत
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में प्रदेश में 48 नए केस मिले हैं। इससे एक्टिव मरीजों की संख्या 190 हो गई है। बिलासपुर में एक मरीज की मौत हो गई है। रायपुर में सबसे ज्यादा 55 एक्टिव केस हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox