देश निश्चित रूप से देखेगा रामराज्य का उदय- राजनाथ सिंह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश निश्चित रूप से देखेगा रामराज्य का उदय- राजनाथ सिंह

-नजफगढ़ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रोड़ शो से पहले किया कमलजीत सहरावत के लिए चुनाव प्रचार -वर्क फ्रॉम होम और वर्क फ्रॉम ऑफिस तो देखा-सुना लेकिन वर्क फ्रॉम जेल पहली बार देखा, भ्रष्टाचारियों ने सारी हदें की पार

नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- वीरवार को सुबह 10 बजे पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत के समर्थन में रोड़ शो से पहले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रामलला तंबू से अपने महल में प्रवेश कर चुके हैं। अब दुनिया निश्चित रूप से रामराज्य का उदय देखेंगी और इसे कोई ताकत रोक नही सकती। उन्होने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के लिए बड़ी-बड़ी बाते करने वाला दिल्ली का सीएम अरविंद केजरीवाल अब खुद भ्रष्टाचार में फंसकर युवाओं के लिए नये कसीदे गढ़ रहा है।

           उन्होने कहा कि हमने अभी तक वर्क फ्रॉम होम और वर्क फ्रॉम ऑफिस तो देखा-सुना लेकिन वर्क फ्रॉम जेल पहली बार देख रहे है। अरविंद केजरीवाल ने सत्ता के लिए मर्यादा की सारी हदे पार कर दी है। अभी तक जो भी नेता जेल या केस में फंसा तो उसने तुरंत इस्तीफा दिया लेकिन केजरीवाल ने जेल से ही सरकार चलाने का अनैतिक काम किया। ये वही केजरीवाल है जो लोगों को गुमराह करता फिर रहा है। जिस कांग्रेस को भ्रष्टाचारी कहकर सत्ता में आया था आज उसी कांग्रेस की गोद में बैठकर चुनाव लड़ रहा है। उन्होने कहा कि इसतरह के नेताओं से लोगों को बचने की जरूरत है।

           उन्होने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपने गुरू अन्ना हजारे की बात भी नही मानी और एक नई राजनीतिक पार्टी बना ली। उन्होने कहा कि उनकी सरकार दिल्ली को लंदन जैसा बना देगी पर कहा कि यह किस प्रकार की मानसिकता है। हमारा देश अब लंदन से बहुत आगे निकल चुका है तो अब इसकी तुलना लंदन से नही की जा सकती। उन्होने केजरीवाल की उस घोषणा का जिक्र करते हुए कहा कि सीएम आवास में नही रहेंगे लेकिन फिर भी उन्होने अपने लिए शीश महल बनवाया। उनकी आप पार्टी की महिला की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ जो कुछ  हुआ वह चौंकाने वाला है। अरविंद केजरीवाल इतने समय तक इस मुद्दे पर चुप थे और अब उनका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होने कहा कि  पहले जिस दिल्ली पुलिस पर भरोसा नही था अब वह पुलिस पर भरोसा जता रहे हैं।

         उन्होने नजफगढ़ के डीडीए पार्क में भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत के लिए लोगों से वोट देने की अपील की और कहा कि देश और धर्म की रक्षा के लिए सभी को भाजपा के लिए वोट करना चाहिए। इस अवसर पर नजफगढ़ जिला अध्यक्ष रमेश शोखन्दा, पूर्व विधायक राजेश गहलोत, जयप्रकाश, मुकेश देशवाल, पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान, बांके पहलवान, मीना तरूण यादव, अमित खरखड़ी, मुनेश यादव व पूर्व विधायक अजीत खरखड़ सत्यपाल मलिक व संजय बुधवार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox