• DENTOTO
  • देश की 106 हस्तियों को पद्म पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

    स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

    शिव कुमार यादव

    वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

    संपादक

    भावना शर्मा

    पत्रकार एवं समाजसेवी

    प्रबन्धक

    Birendra Kumar

    बिरेन्द्र कुमार

    सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

    Categories

    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    June 24, 2025

    हर ख़बर पर हमारी पकड़

    देश की 106 हस्तियों को पद्म पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

    -पंडवानी गायिका उषा पीएम के सामने घुटनों के बल बैठीं, हिराबाई बेन ने रखा राष्ट्रपति के कंधे पर हाथ

    नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को देश की 106 नामी हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। पद्म पुरस्कार पाने वाले 106 लोगों में 19 महिलाएं भी हैं। 6 लोगों को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण और 91 को पद्मश्री दिया गया है। इन पुरस्कारों के नामों का ऐलान 25 जनवरी को किया गया था।  
                  पंडवानी गायिका उषा को पद्म श्री से नवाजा गया। उन्होंने सम्मान लेने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति के पैर छूकर सम्मान ग्रहण किया।

    कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।
                       राष्ट्रपति ने पहला सम्मान आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोषी को दिया। उनकी बेटी ने पिता को मिला पद्म विभूषण सम्मान ग्रहण किया। इसके बाद बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिड़ला को व्यापार और उद्योग क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। बिड़ला परिवार में पद्म पुरस्कार पाने वाले कुमार मंगलम चौथे व्यक्ति बन गए हैं। इससे पहले उनकी मां राजश्री बिड़ला को पद्म भूषण, दादा बसंत कुमार बिड़ला को पद्म भूषण और उनके परदादा घनश्याम दास बिड़ला को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। डॉ. अरविंद कुमार को विज्ञान एवं इंजीनियरिंग में अभूतपूर्व योगदान के लिए सम्मानित किया गया। डॉ. प्रभाकर भानुदास मांडे को साहित्य एवं शिक्षा में योगदान के लिए पद्म श्री से नवाजा गया।

    राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किये गये लोगों की लिस्ट
    नाम         पुरस्कार        क्षेत्र

    बालकृष्ण दोषी पद्म विभूषण. आर्किटेक्ट
    श्री सोमनहल्ली पद्म विभूषण लोक कार्य
    कुमार मंगलम पद्म भूषण व्यापार और उद्योग
    सुमन कल्याणपुर पद्म भूषण कला
    कपिल कपूर पद्म भूषण साहित्य एवं शिक्षा
    श्री कमलेश पटेल पद्म भूषण अध्यात्म
    उषा बरले पद्म श्री         कला
    श्री मंगला कांत पद्म श्री         कला
    भानुभाई चितारा पद्म श्री   कला
    हिराबाईबेन। पद्म श्री         समाज सेवा
    डॉ. प्रभाकरभानुदास मांडे पद्म श्री साहित्य एवं शिक्षा
    नाडोजा पिंडिपापनहल्ली पद्म श्री कला
    प्रोफ्रेसर महेंद्र पाल पद्म श्री        विज्ञान एवं इंजीनियरी

    नलिनी पार्थसारथी पद्म श्री चिकित्सा
    डॉ. हनुमंत राव पद्म श्री चिकित्सा
    श्री रमेश रघुनाथ। पद्म श्री साहित्य एवं शिक्षा
    श्री वीपी अप्पूकुट्टन पद्म श्री समाज सेवा
    एस.आर.डी प्रसाद पद्म श्री खेल
    श्री चिंतलपाटि पद्म श्री कला
    डॉ. बंडी रामकृष्ण रेड्डी   पद्म श्री साहित्य एवं शिक्षा
    मनोरंजन साहू पद्म श्री चिकित्सा
    श्री कोटा सच्चिदानंद पद्म श्री कला
    श्री गुरुचरण सिंह पद्म श्री खेल
    श्री लक्ष्मण सिंह पद्म श्री समाज सेवा
    प्रकाश चंद्र सूद पद्म श्री साहित्य एवं शिक्षा
    श्रीमती नैहुनओ पद्म श्री कला
    एस. सुब्बरामन पद्म श्री पुरातत्व विज्ञान
    श्री विश्वनाथ प्रसाद   पद्म श्री   साहित्य एवं शिक्षा
    श्री धनीराम टोटो पद्म श्री साहित्य एवं शिक्षा
    जी. वेलूच्यामि पद्म श्री चिकित्सा
    करमा वांगचु पद्म श्री समाज सेवा
    गुलाम मुहम्मद पद्म श्री कला
    जोधइया बाई पद्म श्री कला
    डॉ. संकुरात्रि पद्म श्री समाज सेवा
    श्री रामन   पद्म श्री कृषि
    श्री नरेंद्र चंद्र   पद्म श्री लोक कार्य
    श्री वडीवेल गोपाल पद्म श्री समाज सेवा
    हेमचंद्र गोस्वामी पद्म श्री कला
    प्रीतिकना गोस्वामी पद्म श्री कला
    मोदादुगु विजय पद्म श्री विज्ञान एवं इंजीनियरी
    दिलशाद हुसैन पद्म श्री कला
    भिकू रामजी पद्म श्री समाज सेवा
    रतन सिंह जग्गी पद्म श्री साहित्य एवं शिक्षा
    बिक्रम बहादुर पद्म श्री समाज सेवा
    राकेश झुनझुनवाला पद्म श्री व्याके²हाईऔर उद्योग
    रतन चंद्र कर पद्म श्री। चिकित्सा
    गुरु कुप्पैया पद्म श्री कला
    श्री महिपतराय। पद्म श्री। कला
    मागुणी चरण पद्म श्री कला
    डॉ. अरविंद कुमार पद्म श्री विज्ञान एवं इंजीनियरी
    श्री रिसिंगबोर पद्म श्री कला
    सुमन कल्याणपुर को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
    पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णाç को पद्म विभूषण दिया गया।
    आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला को पद्म विभूषण दिया गया।
    प्रोफेसर बालकृष्ण दोषी को हाई पदम विभूषण से सम्मानित किया गया। उनकी बेटी ने ये सम्मान लिया।
                     10 अक्टूबर 2022 को मुलायम सिंह यादव का लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ। गणतंत्र दिवस के दिन सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण देने का ऐलान किया। हालांकि मुलायम सिंह के निधन के बाद उनके समर्थकों ने भारत रत्न देने की मांग उठाई थी। मुलायम सिंह 1967 में 28 साल की उम्र में जसवंतनगर से पहलीç बार विधायक बने। 5 दिसंबर 1989 को मुलायम पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। बाद में वे दो बार और प्रदेश के सीएम रहे।
                     दिलीप महालनाबिस को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने 1971 की जंग के दौरान व्त्ै के इस्तेमाल को बढ़ावा देकcर हजारों लोगों की जान बचाई थीं। दिलीप ने ही व्त्ै की खोज की थी। इससे दुनियाभर में हर साल 5 करोड़ लोगों की जान बचती है। डॉ. दिलीप बाल रोग विशेषज्ञ थे। उनका अक्टूबर 2022 में कोलकाता में निधन हो गया था।
                     इंफोसिस के सह-संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति को पद्म भूषण से नवाजा गया। सुधा अभी इंफोसिस फाउंडेशन के अध्यक्ष के cरूप में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कन्नड़, मराठी और अंग्रेजी भाषा में कई किताबें लिखी हैं। 1996 में उन्होंने एक पब्लिक चै,रिटेबल ट्रस्ट की स्थापना की। ट्रस्ट ने अब तक बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 2300 से ज्यादा घर बनाए। सेवा कार्यों के लिए 20à06 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने उन्हें पद्मश्री से नवाजा था।
                     उस्ताद जाकिर हुसैन का जन्म 9 मार्च 1951 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने छोटी सी उम्र में ही तबला बजाना शुरू कर दिया था। 11 साल की उम्र में जाकिर ने अमेरिका में अपना पहला कॉन्सर्ट किया था। 1973 में उनका पहला एलबम ’लिविंग इन द मटेरियल वर्ल्ड’ लॉन्च हुआ था। तबला बजाने में जाकिर दुनियाभर में बहुत फेमस हैं। उन्हें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की ओर से व्हाइट हाउस में परफॉर्म करने के लिए आमंत्रित किया था।

    About Post Author

    Subscribe to get news in your inbox