दुर्गा विहार प्रोपर्टी डीलर के हत्यारे चढ़े पुलिस के हत्थे, लूट के इरादे से की गई थी हत्या

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दुर्गा विहार प्रोपर्टी डीलर के हत्यारे चढ़े पुलिस के हत्थे, लूट के इरादे से की गई थी हत्या

-छावला थाना पुलिस व स्पेशल स्टाफ टीम ने मिलकर की कार्यवाही, नंदु गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार -पुलिस की त्वरित कार्यवाही से एक बार फिर बढ़ा लोगों का पुलिस में विश्वास
NM News
NM News

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-छावला थाना पुलिस व स्पेशल स्टाफ टीम ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए दुर्गा विहार में प्रोपर्टी डीलर की दिन दहाड़े हुई हत्या के मामले को सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में नंदु गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों द्वारा वारदात के समय पहने कपड़ों को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि उदयवीर की हत्या पैसे लूटने के इरादे से की गई थी। लेकिन जब घर में पैसे नही मिले तो अपराधी वहां से फरार हो गये। पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से एकबार फिर लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ गया है।
                           इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि 2 जून को छावला क्षेत्र के दुर्गा विहार में एक वरिष्ठ नागरिक व प्रोपर्टी डीलर की जघन्य तरीके से तीन अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी थी। जिसकारण पूरे क्षेत्र में लोगों में दहशत हो गई थी। लेकिन छावला थाना पुलिस व स्पेशल स्टाफ टीम द्वारका ने त्वरित कार्यवाही करते हुए नंदु गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। जिसके चलते क्षेत्र के लोगों में एकबार फिर पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ गया है। डीसीपी ने बताया कि एसीपी आॅपरेशन विजय सिंह यादव व एसीपी छावला मनोज कुमार मीणा के मार्गदर्शान में एक संयुक्त कार्यैवाही के तहत इंस्पेक्टर नवीन कुमार व एसएचओ छावला ज्ञानेन्द्र राणा के नेतृत्व में एसआई अंकुर सेजवाल, हवलदार ओमबीर, हिम्मत सिंह, सिपाही मुकुल, हिमांक, राम स्वरूप तथा स्पेशल स्टाफ के एसआई नानग राम, एएसआई उमेश, जयवीर, हवलदार कुलभूषण, संदीप व सिपाही जितेन्द्र की टीम ने नंदू गैंग के सक्रिय सदस्य योगेश शर्मा उर्फ लाला पुत्र अशोक शर्मा निवासी ए ब्लाॅक, गोपालनगर, नजफगढ़ तथा रोहित उर्फ बावला पुत्र रमेश कुमार निवासी वेस्ट कृष्णा विहार, नजफगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से वारदात के समय पहने कपड़े भी बरामद कर लिये हैं। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी योगेश जोधपुर जेल से रिहा होकर आया था। उसे पैसे की जरूरत थी तो उसे पहले से पता था कि उदयवीर काफी पैसे वाली पार्टी है और घर में काफी पैसा रखता है। उसने अपने साथी रोहित व बबलु के साथ उसे लूटने की योजना बनाई और दोपहर को किराये के कमरे के बहाने घर में घुस गये और फिर उदयवीर का गला घोटकर उसे मार दिया। इसके बाद तीनों ने घर की तलाशी लेकिन उन्हे कुछ नही मिला। आरोपी ने बताया कि उदयवीर की पत्नी को भी मारने की योजना थी लेकिन वह बच गई।
                          संयुक्त टीम ने इस मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी, सर्विलांस व स्थानीय जानकारी जुटा कर आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। डीसीपी ने बताया कि योगश पर पहले से 12 संगीन आपराघिक मामले दर्ज है। पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox