दुबई में ’भारत माता की जय’ के साथ हुआ पीएम मोदी का भव्य स्वागत,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दुबई में ’भारत माता की जय’ के साथ हुआ पीएम मोदी का भव्य स्वागत,

-’मोदी-मोदी, अबकी बार मोदी सरकार’ के नारों से गूंज उठा दुबई, भारी संख्या में एयरपोर्ट पंहुचे प्रवासी भारतीय

दुबई/शिव कुमार यादव/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी किसी देश की यात्रा पर जाते हैं, तो उनका स्वागत देखने लायक होता है। हर कोई उनसे मिलने के लिए उत्साहित होता है। ऐसा ही कुछ गुरुवार देर रात देखने को मिला। दरअसल, पीएम मोदी संयुक्त राज्य अमीरात की राजधानी दुबई पहुंचे तो भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर जोर-जोर से लोगों ने ’मोदी-मोदी’ और ’अबकी बार मोदी सरकार’ के नारे लगाए। इसके अलावा, भारत माता की जय और वंदे मातरम् की भी गूंज सुनाई दी।

कॉप-28 के विश्व जलवायु शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग
बता दें, प्रधानमंत्री कॉप-28 के विश्व जलवायु शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुबई पहुंचे। यहां भारतीय प्रवासियों ने मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया, इसके बाद एक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति हुई। उनके भव्य स्वागत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रवासी भारतीयों को ’मोदी, मोदी’, ’अबकी बार मोदी सरकार’ और ’वंदे मातरम’ जैसे नारे लगाते हुए सुना जा सकता है। वहीं, एक अन्य वीडियो में पीएम मोदी को हाथ मिलाते और सदस्यों के साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।

जो पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन…
भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने पीएम मोदी से मिलने के बाद अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह 20 साल से यूएई में रह रहे हैं, लेकिन आज, ऐसा लगा जैसे कोई अपना इस देश में आया है। उन्होंने आगे कहा कि जो पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहा है, वह भारत का हीरा है। एक अन्य सदस्य ने कहा, ’हम पीएम मोदी को यहां देखकर बहुत खुश हैं। दुनिया को पीएम मोदी जैसे नेता की जरूरत है।’

हमारी जीवंत संस्कृति और मजबूत संबंधों का प्रमाण
वहीं, पीएम मोदी ने भी दुबई में भारतीय समुदाय से मिलने के बाद खुशी भी व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने कहा कि दुबई में भारतीय लोगों के गर्मजोशी भरे स्वागत से बहुत प्रभावित हूं। उनका समर्थन और उत्साह हमारी जीवंत संस्कृति और मजबूत संबंधों का प्रमाण है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox