दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव 25 अप्रैल को

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव 25 अप्रैल को

-46 वार्ड के लिए 7 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया, 28 अप्रैल को परिणाम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव अगले महीने होगा। दिल्ली सरकार के गुरुद्वारा चुनाव निदेशालय ने इसकी घोषणा कर दी है। 25 अप्रैल को सभी 46 वार्ड के लिए चुनाव होंगे व 28 अप्रैल को मतों की गिनती कर परिणाम घोषित किया जाएगा। गुरुद्वारा चुनाव के लिए जारी सार्वजनिक नोटिस के अनुसार उम्मीदवार 7 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। चुनाव निदेशक नरेंद्र सिंह के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच 8 अप्रैल को होगी और उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल है। नोटिस के मुताबिक मतों की गिनती 28 अप्रैल को की जाएगी।
                    प्रबंधक कमेटी पर शिरोमणि अकाली दल (बादल गुट) का कब्जा है। पिछले दो चुनावों से पार्टी को लगातार जीत मिली है। इस बार सत्ता बचाने की चुनौती है। वर्ष 2010 में दिल्ली गुरुद्वारा एक्ट 1971 के  नियम-14 में किए गए बदलाव को अदालत ने लागू करने को कहा है। इस नियम के तहत सिर्फ सोसाइटी एक्ट के तहत पंजीकृत पार्टियां ही चुनाव लड़ सकती है। प्रबंधक कमेटी में कुल 55 सदस्यों में से 46 सदस्य चुनाव जीत कर पहुंचते है तो अकाल तख्त साहिब, तख्त श्री पटना साहिब, तख्त श्री केशगढ़ साहिब व तख्त श्री हुजूर साहिब के जत्थेदार भी डीएसजीपीसी के सदस्य होते है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का एक प्रतिनिधि भी सदस्य होता है। दिल्ली के सिंह सभाओं के प्रधानों में से दो को सदस्य बनाया जाता है जिनका चयन लॉटरी से किया जाता है। गुरुद्वारा निदेशालय ने 23 निर्वाचन अधिकारी तैनात किए हैं। प्रत्येक निर्वाचन अधिकारी को दो सीटों पर चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई है। चार साल के अंतराल पर चुनाव दिल्ली सरकार के अधीन गुरुद्वारा चुनाव निदेशालय कराता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox