दिल्ली सरकार के स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति पर एलजी ने दिए जांच के आदेश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली सरकार के स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति पर एलजी ने दिए जांच के आदेश

-दिल्ली में शराब नीति, डीटीसी बस खरीद के बाद अब अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति भी जांच के दायरें में

नई दिल्ली/- उपराज्यपाल और आप सरकार में जारी घमासान के बीच वीरवार को सियासी पारा एक बार फिर चढ़ गया। कथित शराब नीति घोटाले के बाद अब सरकारी स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति भी जांच के दायरे में आ गई है।
              उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने दिल्ली सरकार द्वारा संचालित स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति में अनियमितताओं और फर्जी शिक्षकों के वेतन भुगतान में धन के गबन के आरोपों की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। उपराज्यपाल कार्यालय के सूत्रों ने वीरवार को यह जानकारी दी।
              उपराज्यपाल सचिवालय ने मुख्य सचिव नरेश कुमार को शिक्षा निदेशालय के निदेशक को निर्देश देने के लिए कहा है कि वह अपने स्कूलों में दिल्ली सरकार द्वारा नियुक्त सभी अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति, उपस्थिति और वेतन की निकासी संबंधी जानकारियों को तुरंत सत्यापित करें। इस बाबत स्थिति रिपोर्ट एक माह के भीतर सौंपने को कहा गया है।
              उपराज्यपाल सचिवालय ने मुख्य सचिव को भेजे गए नोट में कहा है कि उपराज्यपाल ने पाया है कि फर्जी अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति और धन गबन के मामले गंभीर चिंता के विषय हैं और यह प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य व लेखा कर्मचारियों की मिलीभगत के बिना संभव नहीं हो सकता।
              उपराज्यपाल सक्सेना ने हाल में भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) को दिल्ली सरकार के एक स्कूल के चार उप-प्रधानाचार्यों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने की अनुमति दी थी। इन पर फर्जी अतिथि शिक्षकों के माध्यम से धन घोटाले का आरोप है। बता दें कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में करीब 25,000 अतिथि शिक्षक कार्यरत हैं।

दिल्ली सरकार ने जांच का किया स्वागत
दिल्ली सरकार ने इस मुद्दे पर जारी बयान में कहा है कि हम किसी भी जांच का स्वागत करते हैं। अगर कोई गलत काम करता है, तो उसे सजा मिलनी ही चाहिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox