एक अक्तूबर से मास्क अनिवार्यता होगी खत्म, नहीं लगेगा जुर्माना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एक अक्तूबर से मास्क अनिवार्यता होगी खत्म, नहीं लगेगा जुर्माना

-अस्पतालों से कोविड कर्मचारियों व उपकरणों को कम किया जाएगा, डीडीएमए ने लिया फैसला

नई दिल्ली/- दिल्ली में एक अक्तूबर से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर लगने वाले 500 रूपए के जुर्माने को खत्म किया जा सकता है। उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना की अध्यक्षता में वीरवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में इस पर सहमति बनी है। सूत्र बताते हैं कि इस बाबत जल्द आदेश जारी होगा। हालांकि बुजुर्गों, बच्चों व सर्दी-जुकाम से पीड़ित संवेदनशील समूहों के लिए ऐसा नहीं होगा। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में कोविड-19 के मामलों में काफी कमी आई है और संक्रमण दर घटकर एक प्रतिशत से नीचे आ गई है। बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
              एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए अस्पतालों को दिए गए संसाधनों की भी समीक्षा की गई। कोविड-19 के मामलों में लगातार हो रही कमी के मद्देनजर अस्पतालों में तैनात कोविड कर्मचारियों व उपकरणों को भी चरणबद्ध तरीके से कम किया जाएगा। डीडीएमए ने अप्रैल में हुई अपनी अंतिम बैठक में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया था और इसका उल्लंघन करने वालो पर 500 रुपए जुर्माने का प्रावधान किया था। सूत्रों ने बताया कि बैठक में आईएलआई-एसएआरआई मामलों की निगरानी बढ़ाने का फैसला लिया गया, ताकि शुरुआती चेतावनी का पता चल सके। वहीं, एहतियाती टीके की खुराक लगवाने को मौजूदा 24 फीसदी से बढ़ाकर कम से कम 40-50 प्रतिशत करने पर भी सहमति बनी। सूत्रों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग किसी भी आपदा से निपटने के लिए कार्य योजना भी तैयार करेगा। बैठक में जीनोम सीक्वेंसिंग के आंकड़ों के विश्लेषण पर भी जोर दिया गया, ताकि मामलों की संख्या में वृद्धि या किसी नए स्वरूप के सामने आने पर पता चल सके। वहीं, विशेषज्ञ सदस्यों ने जोर दिया कि हमें अभी ढीला नहीं देना चाहिए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कोविड-19 टीके की बूस्टर खुराक लेने को कहा। केजरीवाल ने ट्वीट किया कि सभी दिल्लीवासियों से अपील है कि सब लोग वैक्सीन की बूस्टर डोज जरूर लगवाएं। त्योहारों के सीजन में अपने परिवार को कोरोना से सुरक्षित रखें। कोरोना से बचने के लिए सभी एहतियात बरतें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox