दिल्ली विधानसभा में ग्रामीणों के मुद्दे उठाने पर पंचायत संघ ने किया नेता प्रतिपक्ष आभार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली विधानसभा में ग्रामीणों के मुद्दे उठाने पर पंचायत संघ ने किया नेता प्रतिपक्ष आभार

-पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा- नेता प्रतिपक्ष रामबीर विधुड़ी का करेंगे स्वागत व धन्यवाद

नईं दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली पंचायत संघ ने दिल्ली विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष रामबीर विधूड़ी द्वारा दिल्ली देहात व गांवों के मुद्दों को उठाने पर उनका आभार जताते हुए मिलकर धन्यवाद व स्वागत करने का निर्णय किया।
           पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा की हमने लगातार दिल्ली की मेयर डॉ शैली ओबरॉय से दिल्ली के गांवों को हाउस टैक्स से मुक्त करने,गांवों को भवन उपनियम से बाहर रखने, गांवों को व्यवसायिक श्रेणी में करने की मांग की। लेकिन उन्होने एक झुटी घोषणा अपनी पार्टी कार्यालय पर संवाददाता वार्ता में की थी कि गांवों का हाउस टैक्स माफ कर दिया है। लेकिन आज तक इस पर निगम में प्रस्ताव पारित नही हुआ। इससे इनकी गांवों के प्रति नफरत नजर आ रही है। इन्होने गांवों व ग्रामीणों का मजाक बनाया है और गावों के विकास कार्यों के लिए बनाए मदो के फंड की राशि भी दूसरे मदो मे डाल दी है जिससे गांवो को स्लम बनाने का इन्होंने काम किया है।
           वहीं दिल्ली देहात व गांवों के हाउस टैक्स माफ करने, गांवों के मदो की राशि व अन्य मुद्दो को विधान सभा में प्रतिपक्ष नेता रामबीर विधूड़ी ने रखा है। हम उनसे भी मांग करते है की वे आगे आए और हमारी इन मांगों की लड़ाई मजबूती से लड़े।
पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा की हम उन सभी का दिल्ली देहात व गांवों में ज़ोरदार स्वागत व समर्थन करेंगे। जो गांव देहात के लिए काम करेंगे।              
          उन्होने आगे कहा कि हमने 15 फरवरी तक मेयर को हाउस टैक्स माफ करने व गांव के मदो की राशि वापस करने का समय दिया था। लेकिन उन्होंने अपनी हठधर्मी व ग्रामीणों की नजरअंदाजी के चलते ऐसा नही किया। इस पर मेयर व मुख्यमंत्री दोनों दिल्ली देहात, गांवों व ग्रामीणों से माफी मांगे और गांवों को हाउस टैक्स से मुक्त करें और अन्य निगम से संबंधित सभी मांगों को पुरा करने पर काम करें। इसलिए इनके खिलाफ दिल्ली देहात व गांवों में अभियान चलाने की तय चेतावनी के साथ रविवार को शुरुआत करेंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox