दिल्ली में 14 फरवरी से फिर शुरू होगी मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में 14 फरवरी से फिर शुरू होगी मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना

-इन जगहों के लिए निकलेगी पहली और दूसरी ट्रेन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- जनवरी में कोविड की तेज रफ्तार के बीच रोकी गई मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना अब एक बार फिर 14 फरवरी से शुरू होने जा रही है। यहां बता दें कि कोरोना के कारण करीब 23 महीने तक तीर्थयात्रा योजना स्थगित रही थी और पिछले साल 3 दिसंबर 2021 को तीर्थयात्रा योजना फिर से शुरू की गई थी और दिसंबर से लेकर 3 जनवरी तक करीब एक महीने के दौरान चार ट्रेनें अलग-अलग तीर्थस्थलों के लिए रवाना हुई थीं। लेकिन जनवरी में कोविड की तेज रफ्तार के बीच एक बार फिर से तीर्थयात्रा रोकी दी गई थी।
                 मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना में आवेदन करने वाले बुजुर्गों के लिए जल्द ही ट्रेनें शुरू होने जा रही हैं। करीब डेढ़ महीने के बाद 14 फरवरी से तीर्थयात्रा योजना फिर से शुरू हो रही है। पहली ट्रेन द्वारकाधीश मंदिर के लिए रवाना होगी। दिल्ली सरकार और रेलवे के बीच बातचीत के बाद यह तय हो गया है कि 14 फरवरी से तीर्थयात्रा योजना को फिर से शुरू की जायेगी।
                  इस संबंध में तीर्थयात्रा विकास समिति के चेयरमैन कमल बंसल ने बताया कि 14 फरवरी को द्वारकाधीश व 18 फरवरी को दूसरी ट्रेन रामेश्वरम के लिए जाएगी। उनका कहना है कि रामेश्वरम और द्वारकाधीश के लिए बड़ी संख्या में आवेदन हैं। रेलवे अधिकारियों के साथ बातचीत में अभी दो ट्रेनों का शेड्यूल फाइनल किया गया है और उम्मीद है कि इस योजना में कुछ और ट्रेनें भी मिलेंगी, जिसके बाद दूसरे तीर्थस्थलों पर भी लोगों को दर्शनों के लिए भेजा जाएगा। अभी देश में कोविड की स्थिति और मामलों को देखते हुए तय किया जा रहा है कि किन-किन राज्यों के तीर्थस्थलों पर भेजा जा सकता है।
                 तीर्थयात्रा योजना में सबसे ज्यादा ट्रेनें रामेश्वरम के लिए गई हैं। एक ट्रेन में 1000 से ज्यादा यात्री सफर करते हैं। तिरूपति, द्वारकाधीश, अमृतसर, अयोध्या, वैष्णो देवी, शिरडी, जगन्नाथपुरी, उज्जैन, अजमेर समेत कई तीर्थस्थलों के लिए ट्रेनें जा चुकी हैं। कोरोना के कारण करीब 23 महीने तक तीर्थयात्रा योजना स्थगित रही थी और पिछले साल 3 दिसंबर 2021 को तीर्थयात्रा योजना फिर से शुरू की गई थी और दिसंबर से लेकर 3 जनवरी तक करीब एक महीने के दौरान चार ट्रेनें अलग-अलग तीर्थस्थलों के लिए रवाना हुई थीं। जनवरी में कोविड की तेज रफ्तार के बीच एक बार फिर से तीर्थयात्रा रोकी गई थी।
                     रेलवे ने अभी दो ट्रेनें मुहैया करवाई हैं। द्वारकाधीश और रामेश्वरम की यात्रा 5 से 7 दिनों तक होती है और इस हिसाब से एक ट्रेन के आने के बाद दूसरी ट्रेन एक हफ्ते बाद रवाना होगी। 14 और 18 फरवरी को दो ट्रेनें रवाना होंगी और फरवरी-मार्च के लिए कुछ और ट्रेन का शेड्यूल फाइनल किया जा रहा है। तीर्थयात्रा पर जाने वालों में बुजुर्गों में महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा रही है। तीर्थयात्रा पर गए लोगों में से 68 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं थीं। अयोध्या के लिए 3 और 10 दिसंबर को ट्रेन गई थी। उसके बाद 18 दिसंबर को एक और ट्रेन द्वारकाधीश के लिए रवाना हुई थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox