दिल्ली में हैवानियत की हदें पार, 3 साल की मासूम के साथ गैंगरेप,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में हैवानियत की हदें पार, 3 साल की मासूम के साथ गैंगरेप,

-पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- साउथ दिल्ली के एक जंगल में तीन साल की एक बच्ची के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के सीधी के निवासी 27 वर्षीय रामनिवास पनिका और 22 वर्षीय शक्तिमान सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि दोनों भूमि ग्रीन कंपनी में सहायक के रूप में काम करते थे।
                दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, एक महिला अपनी तीन साल की बेटी के साथ शुक्रवार को फतेहपुर बेरी थाने आई और इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी सुबह लापता हो गई थी। जब वह अपनी बेटी की तलाश कर रही थी तो उसके पड़ोसी ने महिला को बताया कि उसने उसकी बेटी को जंगल के पास टहलते हुए देखा था। पड़ोसी ने दो व्यक्तियों को उसी दिशा में जाते हुए देखा था। कुछ देर बाद बच्ची रोती हुई मिली।

पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया है मामला
अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने देखा कि उसकी बेटी के गुप्तांग से खून बह रहा है। जब महिला ने उससे पूछा कि क्या हुआ, तो बच्ची रोती रही। अधिकारी ने कहा, महिला ने अपने पति को घटना के बारे में बताया जिसके बाद उसने पुलिस को मामले की सूचना दी। पीड़िता (बच्ची) को मेडिकल जांच और इलाज के लिए एम्स भेजा गया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद, जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जो कथित तौर पर लड़की को जंगल के अंदर ले गए थे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox