दिल्ली/शिव कुमार यादव/- भारतीय जनता पार्टी ने 27 साल बाद दिल्ली का किला फतह कर लिया है। पार्टी दो-तिहाई सीटें जीतकर दिल्ली की सत्ता में 27 साल बाद वापसी करने जा रही है। 2015 से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को हराने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में इसे ‘विकास और सुशासन की जीत’ बताया. मोदी ने कहा कि ‘जनशक्ति सर्वोपरि’ है. मोदी ने लिखा, ‘दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार.’

दिल्ली की जनता को पीएम मोदी की गारंटी
पीएम मोदी ने लिखा, ‘दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है. इसके साथ ही हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विकसित भारत के निर्माण में दिल्ली की अहम भूमिका हो.’ उन्होंने कहा, ‘मुझे बीजेपी के अपने सभी कार्यकर्ताओं पर बहुत गर्व है, जिन्होंने इस प्रचंड जनादेश के लिए दिन-रात एक कर दिया. अब हम और भी अधिक मजबूती से अपने दिल्लीवासियों की सेवा में समर्पित रहेंगे।’


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई