मानसी शर्मा/- दिल्ली विधानसभा चुनाव में ‘रायामण’ पर ‘महाभारत’ शुरू हो गई। पूर्व सीएम व आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भगवान राम का जिक्र करते हुए ऐसी बात कह दी कि बीजेपी अक्रामक हो गई। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल को चुनावी हिंदू बता दिया। इतना ही नहीं आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने भी सवाल उठाए हैं।
दिल्ली विधानसभा चुना व को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार प्रचार अभियान तेज कर दिया है। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी कैंपेन शुरू कर दिया है। इस बीच एक जनसभा में अरविंद केजरीवाल ने सीता हरण का वाकया सुनाते हुए कहा कि रावण ने सोने के हिरण का रूप ले लिया था। इस पर भारतीय जनता पार्टी हमलावर है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार प्रचार अभियान तेज कर दिया है। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी कैंपेन शुरू कर दिया है। इस बीच एक जनसभा में अरविंद केजरीवाल ने सीता हरण का वाकया सुनाते हुए कहा कि रावण ने सोने के हिरण का रूप ले लिया था। इस पर भारतीय जनता पार्टी हमलावर है।
इस भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पलटवार किया हैं। बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि चुनावों में मंदिर-मंदिर जाने का ढोंग करने वाले फर्जीवाल का रामायण पर अजब-गजब ज्ञान सुनिए… ‘श्री रामचंद्र जब वन में खाना ढूंढने गए तब रावण सोने का हिरण बनकर आया और माता सीता का हरण करके ले गया.. शर्म आनी चाहिए केजरीवाल जी, इस तरह सनातन का मखौल उड़ाते हुए। एक तरफ आप दिल्ली में विश्वस्तरीय शिक्षा मॉडल का ढोल पीटते हैं और दूसरी तरफ आपको रामायण का ही ज्ञान नहीं।
सांसद स्वाति मालीवाल ने भी उठाए सवाल
वहीं दिल्ली से आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने भी अरविंद केजरीवाल के इस बयान पर निशाना साधा हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स हैंडल पर लिखा- “श्री राम वन में जब खाना ढूँढने गये तो रावण सोने का हिरण बनकर आया” – ये कौनसी रामायण में लिखा है अरविंद केजरीवाल जी? रामायण में तो राक्षस मारीच रावण के साथ आया था और उसने सोने के हिरण का रूप लिया था। सीता माता ने लक्ष्मण जी से नहीं, श्री राम से सोने का हिरण लाने के लिए कहा था। आप चुनाव आते ही हिंदू बन जाते हैं, आज आपसे रट्टा लगाने में थोड़ी गलती हो गई।
AAP का पलटवार, कहा- जैसे वे खुद रावण के वंशज
वहीं दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर पलटवार किया है। मनीष ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा- ‘कल केजरीवाल जी ने एक जनसभा में रावण से जुड़ी एक टिप्पणी की, और पूरी बीजेपी तुरंत रावण के बचाव में कूद पड़ी, जैसे वे खुद रावण के वंशज हों। इनकी राजनीति इतनी नीचे गिर चुकी है कि अब यह रावण जैसे प्रतीक का सहारा लेकर अपनी झूठी बयानबाजी को सही ठहराने में जुट गए हैं। मैं दिल्ली की जनता से कहना चाहता हूं कि इनकी असली मंशा को पहचानें। ये चुनाव के बाद गरीबों, मजदूरों और झुग्गीवासियों के लिए रावण से भी बड़ा खतरा साबित होंगे। इनसे सतर्क रहना बहुत ज़रूरी है, क्योंकि इनका असली एजेंडा सिर्फ सत्ता हासिल करना है। ये झुग्गियां तुड़वाने और जनता की ज़मीनें कब्जाने की साजिश रच रहे हैं। इनके झूठे नाटकों से सावधान रहें और सही फैसला करें।


More Stories
T20 World Cup 2026: डबल सुपर ओवर में रोमांच, दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी पल में अफगानिस्तान को हराया
भारत बंद 2026: नए कानूनों और व्यापार समझौतों के विरोध में देशभर में ताले बंद
महाशिवरात्रि 2026: जानिए शिवजी के गले में विराजमान नाग का रहस्य
“ऑपरेशन मिलाप” की सफलता: सराय रोहिल्ला पुलिस ने 24 घंटे में लापता भाई-बहन को परिवार से मिलाया
रूप नगर पुलिस का बड़ा खुलासा: झपटमार गिरोह का भंडाफोड़, एक पुलिस कांस्टेबल समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी पुलिस की कार्रवाई: शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के ₹9,180 और सेंधमारी के औजार बरामद