दिल्ली में बदमाश बेखौफ, सरेआम बना रहे लोगों को निशाना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में बदमाश बेखौफ, सरेआम बना रहे लोगों को निशाना

-कार्यालय में भाजपा नेता की दिनदहाड़े हत्या, नंदू गैंग ने इंस्टाग्राम पर ली हत्या की जिम्मेदारी -पुलिस कर रही इंस्टाग्राम पोस्ट की जांच, नजफगढ़ भाजपा किसान मोर्चा के प्रभारी थे सुरेन्द्र मटियाला -द्वारका एएटीएस ने दो संदिग्धों को पकड़ा, पूछताछ जारी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली में बदमाश बेखौफ हो गये हैं। इतना ही बदमाश जब, जहां चाहें लोगों को अपना निशाना बना रहे है और दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनकर तमाशा देख रही है। चॉक-चौबंद सुरक्षा का दांवा करने वाली दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को एकबार फिर बदमाशों ने तार-तार कर दिया है। शुक्रवार को मटियाला में बदमाशों ने सरेआम, दिनदहाड़े भाजपा नेता सुरेन्द्र मटियाला को गोलियों से भूनकर यह साफ संकेत दे दिया कि दिल्ली पुलिस उनका कुछ नही बिगाड़ सकती। भाजपा नेता सुरेन्द्र मटियाला की मौत से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।  आनन-फानन में अब पुलिस ने सभी चौराहों व सड़कों पर नांकेबंदी तेज कर दी है। वहीं कुख्यात नंदू गैंग द्वारा इंस्टाग्राम पर इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने से द्वारका पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
                   हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी जांच की जा रही है। इस पोस्ट को भी वेरीफाई किया जा रहा है। पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि क्या वाकई ये इंस्टाग्राम अकाउंट कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग से ताल्लुक रखता है या नहीं? इस बात की जांच भी की जा रही है कि इस हत्या में कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग का हाथ है या नहीं? इस बीच पुलिस सूत्रों ने ये भी जानकारी दी है कि दो संदिग्धों को द्वारका जिला के एएटीएस ने पकड़ा है और उनसे लगातार पूछताछ जारी है। इसके साथ पुलिस की कई टीमें बदमाशों के भागने के सभी रास्तों के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर बदमाशों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

पोस्ट में लिखा…
इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट किया गया है वो कपिल सांगवान 688 नामक एकाउंट से है। इस पोस्ट में लिखा है, “ये जो कल मटियाला में सुरेंदर मटियाला का मर्डर हुआ है, ये हमने किया है। ये मनजीत महाल का रिश्तेदार था। ये उसके अवैध प्लॉटां को कब्जा करने में साथ देता था। ये महाल के साथ प्रॉपर्टी के काम में पार्टनर था। जो भी महाल के साथ काम करेगा या उसका समर्थन करेगा, उसके साथ इससे भी बुरा होगा। अपनी तैयारी करके रखना, दूसरा ट्रेलर जल्दी ही दिखायेंगे। बस प्रतीक्षा करें और देखें. कपिल सांगवान (नंदू गैंग)“। इस बीच द्वारका एएटीएस पुलिस ने द्वारका क्षेत्र से दो संदिग्धों को पकड़ा है। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
                 जानकारी के अनुसार राजधानी दिल्ली के बिंदापुर इलाके में शुक्रवार शाम भाजपा नेता सुरेंद्र मटियाला कि उनके ऑफिस में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि दो हमलावर पैदल ही उनके ऑफिस आए और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश सुरेंद्र को 5 गोली मारकर फरार हो गए। इस हमले में उनके भांजे और एक अन्य की जान बाल बाल बच गई है। भाजपा नेता की हत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची बिंदापुर थाना पुलिस ने सुरेंद्र मटियाला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में हत्या की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस की कई टीम आरोपियों की जानकारी जुटा रही है। सूत्रों ने बताया कि उनका प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद में उनकी हत्या को अंजाम दिया गया है।


                   लेकिन हरि नगर स्थित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में शव के पोस्टमार्टम के दौरान मौजूद रहे परिवार व गांव वालों की माने तो सुरेंद्र मटियाला का कभी किसी से कोई झगड़ा नही रहा था। वहीं बीजेपी के स्थानीय कार्यकर्ता रवि त्यागी ने बातचीत में बताया कि, “सुरेंद्र मटियाला का स्वभाव और व्यक्तित्व ऐसा था कि वह हर किसी से आराम से बातचीत करते थे। किसी के साथ भी उनका कोई झगड़ा नहीं था। न ही उन्हें किसी से कोई धमकी मिली थी।“ उन्होंने आगे कहा, “अगर ऐसा होता उन्होंने जरूर हम लोगों के सामने ये बात रखी होती। इसके अलावा प्रॉपर्टी को लेकर भी उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। ये जो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है इसको लेकर हमें कोई जानकारी नहीं है और न ही परिवार वालों को।


                  द्वारका पुलिस उपायुक्त हर्षवर्धन ने बताया कि 60 वर्षीय सुरेंद्र मटियाला अपने परिवार के साथ उत्तम नगर इलाके में रहते थे। वह भाजपा से जुड़े हुए थे और फिलहाल किसान मोर्चा नजफगढ़ के प्रभारी थे। शुक्रवार को वह मेट्रो पिलर नंबर 722 स्थित अपने ऑफिस में टीवी देख रहे थे। उनके साथ भांजा और एक अन्य शख्स मौजूद थे। इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधे भी दो शख्स उनके ऑफिस में पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी। गोली बीच में बैठे सुरेंद्र को लगी जिसके चलते उन्हें बचने का मौका नहीं मिल सका। इस दौरान ऑफिस में मौजूद बाकी दोनों लोगों ने नीचे झुक कर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। आरोपियों ने 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग की जिसमें से 5 सुरेंद्र को लगी। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
सूत्रों ने बताया कि हमलावर चार लोग थे, जो दो बाइकों पर आये थे। ऑफिस में फायरिंग करने वाले दो लोग थे जबकि उनके दो साथी थोड़ी दूरी पर बाइकों पर उनका इंतजार कर रहे थे। वारदात के बाद दोनों अपने साथियों के साथ बाइकों पर सवार हो कर फरार हो गये।

                सुरेंद्र पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा के बेहद करीबी थे। सुरेंद्र मटियाला, मटियाला से दिल्ली नगर निगम का चुनाव भी लड़ चुके थे। अब पुलिस गहनता से मामले की छानबीन कर रही है और जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की प्रतिबद्धता जता रही है। वहीं क्षेत्र के लोगों ने इस घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए पुलिस आयुक्त दिल्ली से क्षेत्र में बदमाशों के बढ़ते खौफ से लोगों को सुरक्षा दिलाने की अपील की है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox