दिल्ली में पटाखों पर बैन ,1 जनवरी 2025 तक लागू रहेगा बैन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में पटाखों पर बैन ,1 जनवरी 2025 तक लागू रहेगा बैन

मानसी शर्मा /-  दिल्ली में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए इस साल भी पटाखों पर प्रतिबंध लगा दिया है. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि सर्दियों में प्रदूषण के खतरे को देखते हुए पटाखों के निर्माण, स्टोरेज, बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.

गोपाल राय ने कहा, किसी भी तरह के पटाखों की ऑनलाइन डिलीवरी या बिक्री पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. पटाखों को लेकर लोगो में किसी भी तरह का संशय न रहें, इसलिए यह प्रतिबंध हर तरह के पटाखों के लिए मान्य है . यह प्रतिबंध एक जनवरी 2025 तक दिल्ली में लागू रहेगा.

नहीं चाहते व्यापारियों और डीलरों का नुकसान- गोपाल राय

गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार नहीं चाहती है कि व्यापारियों और डीलरों को किसी भी तरह का आर्थिक नुकसान हो. किसी भी ऐसी स्थिति से बचने के लिए समय रहते हर प्रकार के पटाखों के उत्पादन , भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है. प्रतिबंध को कड़ाई से दिल्ली में लागू कराने के लिए दिल्ली पुलिस , डीपीसीसी और राजस्व विभाग के साथ मिलकर संयुक्त कार्ययोजना तैयार की जाएगी.

दिल्ली सरकार का विंटर ऐक्शन प्लान

दिल्ली सरकार प्रदूषण को नियंत्रित करने को लेकर बेहद गंभीर है. प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार 21 फोकस पॉइंट्स पर आधारित विंटर एक्शन प्लान बना रही है. आने वाले दिनों में विंटर एक्शन प्लान के अनुसार विभिन्न अभियान चलाए जाएंगे, ताकि प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके. ऐसे में हमारी दिल्ली निवासियों से अपील हैं कि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार के साथ सहभागिता दें. हम दिल्लीवासियों से यही कहना चाहते है कि दीए जलाकर और मिठाई बांटकर त्योहार मनाएं. हमें त्योहार को धूमधाम से मनाना है लेकिन उतनी ही जिम्मेदारी से प्रदूषण पर भी लगाम लगाना है.

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox