दिल्ली में ठंड और कोहरे का सितम जारी, यातायात बुरी तरह से हुआ प्रभावित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में ठंड और कोहरे का सितम जारी, यातायात बुरी तरह से हुआ प्रभावित

मानसी शर्मा / –  देश की राजधानी दिल्ली में ठंड और कोहरे का सितम जारी है। घने कोहरे ने लोगों का जीना बेहाल कर रखा है। उनका जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कोहरे के कारण यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। दिल्ली में शनिवार को शीतलहर का कहर जारी है। घने कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी कम दर्ज की जा रही है।

दिल्ली में घने कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी कम दर्ज की जा रही है। जिसकी वजह से दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं और कुछ रद्द हो गई हैं। जिसकी वजह से यात्रियों को अपनी ट्रेनों लंबा इंतजार करना पड़ रहा हैं। कोहरे का असर विमानों पर भी देखा जा सकता है। शुक्रवार को 150 से ज्यादा विमानों ने कोहरे के कारण देरी से उड़ान भरी। कोहरे का असर सड़कों पर भी देखा सकता है। गाड़ियां अपनी रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। जिसकी वजह से नौकरी पेशा लोगों का काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ रहा है।

पूरे उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट

वहीं आईएमडी ने अनुसार,अगले कुछ दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में घने कोहरे और प्रचलित शीत लहर की स्थिति कम होने की संभावना नहीं है। इसका मतलब पूरे सप्ताह लोगों को ठंड और घने कोहरे की मार झेलनी पड़ेगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में, निवासी सुबह के समय दृश्यता कम होने की संभावना जताई जा रही है

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox