दिल्ली में अचानक बदला मौसम का मिजाज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

- गरज चमक के साथ हुई तेज बारिश

अनीशा चौहान/ – दिल्ली-NCR में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में तेज हवा चल रही है और तेज बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में गरज चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। फिलहाल, दिल्ली के कुछ इलाकों बारिश की खबरें सामने आ रही है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं।

मौसम विभाग (IMD) ने पूरी दिल्ली और एनसीआर के आसपास के इलाकों (लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, बहादुरगढ़) में गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश की भविष्यवाणी की है।

इन जगहों पर बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान के मुताबिक, अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होगी और 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़) गोहाना, हांसी, महम, सोनीपत, तोशाम, रोहतक, खरखौदा, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, पिलखुआ, सिकंदराबाद (यूपी) भिवाड़ी (राजस्थान फारुखनगर), कोसली, महेंद्रगढ़, सोहना, रेवाड़ी, बावल (हरियाणा), बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, मोदीनगर में अगले 2 घंटों के दौरान भारी बारिश हो सकती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox