“दिल्ली पुलिस का बुक बैंक दिखा रहा कमाल, बाहरी जिला में खुली एक और “दिल्ली पुलिस पब्लिक लाइब्रेरी“

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“दिल्ली पुलिस का बुक बैंक दिखा रहा कमाल, बाहरी जिला में खुली एक और “दिल्ली पुलिस पब्लिक लाइब्रेरी“

-पीएस मंगोल पुरी में बाहरी जिला डीसीपी हरेन्द्र सिंह ने किया “दिल्ली पुलिस पब्लिक लाइब्रेरी“ का उद्घाटन -जरूरतमंद छात्रों को बुक बैंक के माध्यम से निःशुल्क बांटी गई हजारों पुस्तकें

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बाहरी दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पैसे ना होने की वजह से पढ़ाई से वंचित रह रहे बच्चों को पुस्तके उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली पुलिस द्वारा शुरू की गई बुक बैंक योजना अब अपना कमाल दिखा रही है। बाहरी दिल्ली में बुक बैंक योजना के तहत एक ही सप्ताह में बाहरी दिल्ली जिला पुलिस ने दूसरी “दिल्ली पुलिस पब्लिक लाइब्रेरी“ खोल दिखा दिया कि अगर मकसद अच्छा व सच्चा हो तो सफलता मिलनी लाजमी है। जी हां दिल्ली पुलिस ने यह कारनामा कर दिखाया है और इसमें बाहरी जिला के डीसीपी व उनके सामुदायिक पुलिसिंग का सबसे बड़ा योगदान रहा है।

                    17 अप्रैल को बाहरी दिल्ली जिला पुलिस के डीसीपी हरेन्द्र सिहं ने सुल्तानपुरी थाना परिसर में बुक बैंक की मदद से “दिल्ली पुलिस पब्लिक लाइब्रेरी“ का उद्घाटन किया था और अब इसके ठीक तीन दिन बाद उन्होने मंगोलपुरी थाने में भी “दिल्ली पुलिस पब्लिक लाइब्रेरी“ खुलवा दी है। इसके साथ ही उन्होने इस दौरान गरीब व जरूरतमंद बच्चों को हजारों पुस्तकों का भी निःशुल्क वितरण किया ताकि वो अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें।

                    इस मौके पर बाहरी दिल्ली पुलिस डीसीपी हरेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि उनका मकसद जिला के हर थाना परिसर में “दिल्ली पुलिस पब्लिक लाइब्रेरी“ खोलने का है ताकि बच्चों को पढ़ता देख सकें। उन्होने इस मौके पर सिनी फाउंडेशन के सहयोग की भी सराहना की और कहा कि आज ऐसे संगठनों से ही समाजहित के काम सुचारू रूप से चल रहे हैं। उन्होने बताया कि यह लाइब्रेरी गरीब व जरूरतमंद बच्चों के लिए वरदान साबित होगी क्योंकि यहो उनकी पढ़ाई व जरूरत के हिसाब से हर पुस्तक मौजूद है। उन्होने बताया कि बाहरी जिला की कम्युनिटी पुलिसिंग सेल ने बाहरी जिला के बुक बैंक के लिए जिला व दूसरे जिलों के लोगों को भी पुस्तके दान करने की अहमीयत समझाई और हम हजारों पुस्तके इक्ट्ठी कर सके। जिन्हे आज जरूरत मंद छात्रों को देते हुए उन्हे काफी खुशी महसूस हो रही है। इस बुक बैंक में हजारों कर्मचारियों, बच्चों व उनके अभिभावकों की मेहनत लगी है मै उन सभी का आभार प्रकट करता हूं।

                  मंगोल पुरी पुलिस स्टेशन परिसर में “दिल्ली पुलिस पब्लिक लाइब्रेरी“ के उद्घाटन के दौरान एक पुस्तक वितरण समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें ’बुक बैंक’ पहल के माध्यम से बाहरी जिले के नेक लोगों व पुलिस कर्मचारियों द्वारा दान की गई पुरानी पुस्तकों का वितरण जरूरतमंदों को किया गया। इस अवसर पर हरेंद्र सिंह, आईपीएस, डीसीपी/बाहरी जिला के साथ-साथ अमित वर्मा, आईपीएस, एडीएल डीसीपी-1 और श्री दीपक यादव, अति. डीसीपी-द्वितीय तथा सुश्री नीतू सिंह, संस्थापक सीनी फाउंडेशन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंगोल पुरी अनुमंडल के पुलिस मित्र, वरिष्ठ नागरिक और आम जनता ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान पुस्तक दान दाताओं को प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी ने सामुदायिक पुलिसिंग की इस की काफी प्रशंसा की जो जरूरतमंद लोगों को पुस्तकालय और पुस्तकों की सेवाओं का उपयोग करने की अनुमति देगी, जो राष्ट्र निर्माण में बहुत योगदान देगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox