दिल्ली पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव की घोषणाएं और शहरीकृत गांवों के मुद्दे पर बयान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव की घोषणाएं और शहरीकृत गांवों के मुद्दे पर बयान

नई दिल्ली/-  दिल्ली पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि दिल्ली सरकार व दिल्ली नगर निगम शहरीकृत गांवों को नजरअंदाज करना बंद करे।ओर सभी में शहरीकृत सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा की नांगलोई विधानसभा के अंतर्गत आने वाले नांगलोई जाट, पीरागढ़ी, नांगलोई सईदान इन तीनों गांवों में अभी तक पीएनजी गैस लाइन के कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। जिसको लेकर पंचायत संघ व गांवों के पंचायत प्रमुखों ने बैठक की और 15 दिन के अंदर पीएनजी गैस कनेक्शन देने की मांग रखी। इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो तीनों गांव इसका विरोध दर्ज कराएंगे।

दूसरा इन गांवों का तेजी से विकास का कार्य हो। जिसमें गांवों में सड़कों,नालियों,बरसाती नालो,सीवर ओवर फ्लो होना, स्ट्रीट लाइट व सफाई भी सुचारू रूप से हो।इनके आसपास बने अवैध कूड़ा घरों को हटाने का काम हो।इसके साथ ही गांवों के बारात घर, पंचायत घर, बच्चों के खेलने के मैदान व पार्किंग की व्यवस्था कराएं।

पंचायत संघ ने इन सभी शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। पंचायत ने निर्णय लिया है कि संबंधित शासन प्रशासन इसको गम्भीरता से लें। अब गांवों के साथ हो रहे कुठाराघात व दोयम दर्जे के व्यवहार को बर्खास्त नहीं किया जाएगा। इसलिए 15 दिन के अंदर इनके स्वीकृत जो भी बजट राशि है या 15 दिन में बजट उपलब्ध कराते हुए। तुरंत गांव की मांगों को प्रमुखता से लेते हुए कार्य करवाएं।

दिल्ली पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा की सभी विधानसभा में आने वाले गांवों में पंचायतें होगी और उसमें उनकी मांगों को लेकर संबंधित शासन प्रशासन के खिलाफ सख्त विरोध के साथ निर्णय लिए जाएंगे।

थान सिंह यादव

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox