दिल्ली पंचायत संघ ने गांव की समस्याओं को लेकर पीरागढ़ी के कई गांवों का किया दौरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली पंचायत संघ ने गांव की समस्याओं को लेकर पीरागढ़ी के कई गांवों का किया दौरा

-दिल्ली के कई घरों में जल बोर्ड लाइन में आया केमिकल युक्त नीला पानी

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- दिल्ली पंचायत संघ ने नांगलोई विधानसभा में आने वाले गांव पीरागढ़ी में गांव पंचायत प्रमुख के साथ गांव की समस्याओं को लेकर बैठक की ओर गांव का दौरा किया। जिसमें काफी घरों में दिल्ली जल बोर्ड की लाईन से केमिकल युक्त एकदम नीला पानी सप्लाई होने से नाराजगी दर्ज कराई। और पानी पीने से महामारी और अन्य बीमारी होने का खतरा बताया। इसको लेकर गांव में रोष बढ़ रहा है। गांव की सीवर लाइन व दिल्ली जल बोर्ड की लाइन आपस में मिली होने के कारण यह समस्या विकराल हो रही है। गांव में सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। सड़कों पर पानी भरा है।

दिल्ली पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा जहां आज गांव की समस्याओं को लेकर पंचायतें हो रही है।काफी संगठन गांवों की समस्याओं को लेकर आगे आ रहे हैं। वहीं ऐतिहासिक गांव पीरागढ़ी की यह दुर्दशा देख पंचायत में निर्णय लिया है कि अगले 24 घंटे में पानी की सप्लाई ठीक नहीं हुई और स्वच्छ पीने का पानी की सप्लाई नहीं मिली तो। आगामी रविवार को नांगलोई विधानसभा के तीनों गांवों की पंचायत बुलाई जाएगी। जिसमें संबंधित शासन प्रशासन के खिलाफ आगे कार्रवाई के लिए निर्णय लिया जाएगा।
गांव पंचायत पीरागढ़ी प्रमुख विनोद शौकीन ने कहा की इस संबंध में संबंधित सभी शासन प्रशासन को अवगत करा दिया गया है लेकिन जहां ऐसी गंभीर समस्या पर जल्द कार्रवाई होनी चाहिए वहीं प्रशासन चुप्पी साध रहा है।

पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा की आज गांव अपने अधिकारों व मालिकाना हक के लिए आवाज उठा रहे हैं वहीं संबंधित शासन प्रशासन दिल्ली देहात गांवों गरीबों ग्रामीणों किसानों के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार व कुठाराघात कर रहा जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा की दिल्ली पंचायत संघ जल्द ही सभी ग्राम विकास पंचायतों व दिल्ली देहात और सभी सर्व खापो को महापंचायत में आने के लिए आमंत्रित करेगा। महापंचायत दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी ब्रह्म प्रकाश के पैतृक गांव शकूरपुर में बुलाई जाएगी। जिसमें दिल्ली देहात गांव गरीब ग्रामीण व किसानों की 18 सूत्री मांगों को पूरा कराने व आंदोलन के लिए निर्णय लिया जाएगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox