दिल्ली-नोएडा में दिखेगा बिपरजॉय का असर, झमाझम बारिश होने के आसार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली-नोएडा में दिखेगा बिपरजॉय का असर, झमाझम बारिश होने के आसार

-दिल्ली वालों को गर्मी व उमस से मिलेगी राहत, कुछ दिन कूल-कूल रहेगा मौसम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- गुजरात में बिपरजॉय की दस्तक के बाद दिल्ली में भी मौसम दोपहर बाद पूरी तरह से बदल गया है। राजधानी में दिल्ली के साथ ही नोएडा में भी बारिश हुई है। लेकिन 18 और 19 जून को बिपरजॉय का दिल्ली व नोएडा में व्यापक असर दिखाई देने की संभावना बनी हुई है। मोसम विभाग की माने तो अगले तीन दिन तक दिल्ली व नोएडा में झमाझम बारिश होने के आसार बने हुए है। लोगों को पिछले चार-पांच दिन से गर्मी और उमस से राहत मिली।है लेकिन अगले कुछ दिन और यह जारी रह सकती है। बिपरजॉय चक्रवात गुजरात में दाखिल हो चुका है। मौसम विभाग ने पहले ही चक्रवात बिपरजॉय का असर कई राज्यों में पड़ने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था। मौसम विभाग का कहना था कि अब अगले छह से सात दिनों तक तापमान 40 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा।

कल भी हुई कुछ इलाकों में बूंदाबांदी
गुरुवार सुबह से आंशिक तौर पर बादल देखने को मिले। बुधवार शाम और गुरुवार को भी कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। लोदी रोड पर बीते 24 घंटों के दौरान 1.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई और यह कम होकर 26.9 डिग्री रहा। यह भी सामान्य से एक डिग्री कम रहा। हवा में नमी का स्तर 50 से 69 प्रतिशत तक रहा।

आज छाए रहेंगे बादल, 18 और 19 को बारिश के आसार
शुक्रवार को आंशिक बादल रह सकते हैं। एक से दो जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना है। धूल भरी तेज हवाएं चल सकती हैं। इनकी स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। 17 जून को भी आंशिक बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रह सकता है। 18 और 19 जून को मौसम में काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। दोनों दिन बादल छाए रहेंगे। धूप निकलने की उम्मीद कम है। तेज आंधी चलेगी। आंधी के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। हल्की बारिश भी होगी। अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 26 से 28 डिग्री के आसपास बना रहेगा। 20 जून को भी मौसम इसी तरह का रहेगा। गर्मी से राहत रहेगी। 21 जून को बारिश और बादलों का घेराव कम होगा। आंशिक बादल रहेंगे और मौसम शुष्क हो जाएगा। अधिकतम तापमान बढ़कर 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रह सकता है।

गर्मी से राहत मिलने की संभावना
स्काईमेट के अनुसार 17 और 18 जून को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। इन दोनों दिन अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। इसके बाद 19 जून से मौसम एक बार फिर शुष्क हो जाएगा। गर्मी और नमी फिर से बढ़ेगी और लोगों को परेशान करेगी। वहीं तूफान बिपरजॉय लैंडफॉल के बाद कमजोर होना शुरू हो जाएगा। 16 जून को यह दक्षिणी पश्चिम राजस्थान में पहुंचकर डिप्रेशन में बदल सकता है। इसकी वजह से 18 मई को कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पूर्वी राजस्थान में पहुंच सकता है। यह सिस्टम दिल्ली समेत पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में 18 से 20 जून के बीच एक या दो बार तेज बारिश के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी करवा सकता है। यह बारिश वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और चक्रवात की वजह से होगी

नोएडा में भी 18 और 19 को तेज हवा के साथ बारिश के आसार
गुजरात में गुरुवार को आए चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर नोएडा-ग्रेनो में 18 और 19 जून को नजर आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, दोनों दिन तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। वहीं, गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ प्रदीप पलावत ने बताया कि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का असर शहर में 18 और 19 जून को नजर आएगा। इन दिनों 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। आगे के दिनों में गर्मी से काफी हद तक राहत रहेगी। सप्ताह भर बारिश की संभावना के चलते शहर का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox