दिल्ली नगर निगम रखे साफ सफाई व आम जनता के लिए दिशा निर्देश जारी करे: रणबीर सिंह सोलंकी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली नगर निगम रखे साफ सफाई व आम जनता के लिए दिशा निर्देश जारी करे: रणबीर सिंह सोलंकी

नई दिल्ली/- पालम विधानसभा स्थित एवम द्वारका सेक्टर तीन स्थित पॉकेट 16, आदर्श अपार्टमेंट से सटी पालम ड्रेन के बीच से निकलने वाली सड़क के किनारे निगम कर्मियों एवम नासमझ लोगों द्वारा कूड़े का ढेर इकठ्ठा करने का विरोध करते हुए आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने उपायुक्त, दिल्ली नगर निगम, नजफगढ़ जोन को लिखित ज्ञापन दिया जिसमे तत्काल सफाई की बात कही एवम सूचना निर्देश बोर्ड लगाने का निवेदन किया।

ज्ञात हो कि स्थानीय लोगों एवम आरडब्ल्यूए मधु विहार के अथक प्रयास से पालम विधानसभा के सुंदरी करण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए दिल्ली बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा लाइट के पोल लगाए गए है तथा उपरोक्त स्थान पर सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है लेकिन अभी तक कूड़ा फेकने का सिलसिला जारी है। इस संदर्भ में आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान तथा फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन रणबीर सिंह सोलंकी ने उपायुक्त, दिल्ली नगर निगम नजफगढ़ जोन को लिखित ज्ञापन दिया है कि सड़क के दोनो किनारे बोर्ड लगाया जाए जिसमे उपायुक्त के आदेश से कूड़ा डालते समय, सीसीटीवी के माध्यम से पकड़े जाने पर जुर्माना या दंड या दोनो का प्रावधान लिखा हो तथा पकड़े जाने पर उचित करवाई की जाए और निगम कर्मी साफ सफाई का ध्यान रखते हुए यहां कूड़ा नहीं फेंके साथ ही प्रधान सोलंकी ने स्थानीय निवासियों से अनुरोध किया है कि यहां पर कूड़ा/मलबा/गंदगी न फैलाएं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox