दिल्ली नगर निगम आयोजित करेगा इंडियन स्वच्छता लीग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली नगर निगम आयोजित करेगा इंडियन स्वच्छता लीग

-एमसीडी 17 सितंबर को स्वच्छ अमृत महोत्सव के तहत करेगा इंडियन स्वच्छता लीग का आयोजन

नई दिल्ली/- दिल्ली नगर निगम की ओर से 17 सितम्बर 2022 को सेवा दिवस के अवसर पर स्वच्छ अमृत महोत्सव के अंतर्गत इंडियन स्वच्छता लीग ) का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय गृह एवं शहरी विकास मंत्रालय की ओर से 17 सितंबर 2022 से लेकर 2 अक्टूबर 2022 तक आयोजित स्वच्छ अमृत महोत्सव के अंतर्गत पूरे भारत में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को साथ जोड़कर स्वच्छता संबंधी कार्यों में उनका सहयोग लेना एवं कचरा मुक्त शहर बनाने की दिशा में प्रयास करना है।
               दिल्ली नगर निगम 17 सितंबर 2022 को तीन पर्यटन स्थलों पर इंडियन स्वच्छता लीग का आयोजन करेगा। यह आयोजन पंजाबी बाग स्थित भारत दर्शन पार्क, महरौली स्थित कुतुब मीनार परिसर एवं पांडव नगर स्थित अक्षरधाम परिसर में होगा। इंडियन स्वच्छता लीग कार्यक्रम में अधिक से अधिक नागरिकों को जोड़ने के लिए केंद्रीय गृह एवं शहरी विकास मंत्रालय की ओर से एक लिंक भी जारी किया है।
               इंडियन स्वच्छता लीग कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रमुख व्यक्तियों को इससे जोड़ कर उन्हे स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर भी बनाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक नागरिक, जिसमे युवा भी शामिल हैं, इससे जुड़ने के लिए प्रेरित हों। दिल्ली नगर निगम की ओर से दिल्ली के तीन प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आयोजित इंडियन स्वच्छता लीग के अंतर्गत स्वच्छता एवं कचरा मुक्त शहर के लिए विभिन्न गतिविधियों एवं जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जैसे आस- पास का कचरा साफ करने के लिए प्लॉगिंग रन, नुक्कड़ नाटक, कचरे के निस्तारण के 3 आर ( रिसाइकल, रियूज, रिड्यूस) के सिद्धांत के बारे में नागरिकों को संदेश देने के लिए रैली निकाली जाएगी. इसके साथ ही एक पूर्वनिर्धारित स्थल पर साफ सफाई संबंधी कार्य किए जायेंगे। इस प्रकार से स्वच्छता लीग कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को कचरा मुक्त शहर बनाने की दिशा में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox