नई दिल्ली/- दिल्ली चुनाव में अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने भी एंट्री कर ली है। एनसीपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 4 मुस्लिम उम्मीदवारों को भी जगह मिली है।
दिल्ली चुनाव से पहले अजित पवार की नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी ने भी बिगुल बजा दिया है। अजित पवार की पार्टी एनसीपी ने दिल्ली में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम हैं। एनसीपी ने बुराड़ी से रतन त्यागी, बादली से मुलायम सिंह, मंगोल पुरी से खेम चंद, चांदनी चौक से खालिद उर रहमान, बल्लीमारान से मोहम्मद हारून, छतरपुर से नरेंद्र तंवर, संगम विहार से कमर अहमद, ओखला से इमरान सैफी, लक्ष्मी नगर से श्री नमा, सीमा पुरी से राजेश लोहिया, गोकल पुरी से जगदीश भगत को मैदान में उतारा है। गौरतलब है कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव फरवरी में होने हैं। खास बात यह है कि एनसीपी की लिस्ट में 4 मुस्लिम मुस्लिम उम्मीदवारों को भी जगह दी गई हैं


More Stories
अमरावती में विशाल किन्नर-संत सम्मेलन, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग
सामाजिक समरसता पर आरजेएस का विशेष आयोजन-सत्य
जोगी परिवार को न्यायपालिका पर भरोसा, बोले— सच की जीत तय
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत को राहत: अर्जेंटीना बना नया ऊर्जा सहारा
बड़ा कदम: NGRMP परियोजना के लिए ₹9 करोड़ की स्वीकृति
देहरादून में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ