दिल्ली चुनावों में बांटी जा रही सोने की चेन- केजरीवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली चुनावों में बांटी जा रही सोने की चेन- केजरीवाल

-चुनाव से पहले केजरीवाल का बड़ा दावा

दिलली/अनीशा चौहान/- दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल पूरे जोश में नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फिर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया है जिसमें उन्होने चुनाव से पहले बड़ा दावा करते हुए कहा कि बीजेपी पैसे देकर वोट खरीदने की कोशिश कर रही है। बीजेपी के नेता खुलेआम पैसे बांट रहे हैं। मगर दिल्ली की जनता बिकाऊ नहीं है। केजरीवाल के इस बयान से दिल्ली की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है।

क्या बोले केजरीवाल?
आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, यह साफ हो रहा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत के साथ स्थिर सरकार बनने जा रही है। गाली गलौज पार्टी (बीजेपी) ने हथियार डाल दिए हैं। उनके पास न नैरेटिव है, न सीएम चेहरा है और न ही कोई विजन है।

सोने की चेन बांटने का दावा
केजरीवाल का कहना है कि अब इनकी पार्टी ने सोने की चेन बांटना शुरू किया है। वो भी सबको नहीं दिए गए। इनके नेता सब खा गए। जो इनके दफ्तर पहुंचता है और लड़ता है, उनको सोने की चेन दे देते हैं। वो खुलेआम कहते घूम रहे हैं कि अरे हम तो पैसे फेंक कर दिल्ली की जनता को खरीद लेंगे, दिल्ली वालों के वोट तो हम खरीद लेंगे।

पैसे से खरीद रहे वोट- केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा कि वो (बीजेपी) बेईमानी पर उतर आए हैं। खुलेआम पैसे बांटे जा रहे हैं, लेकिन जो पैसे बांटे गए उससे लोगों में काफी असंतोष है। इनकी पार्टी ने सभी को 10-10 हजार रुपए भेजे। इनके नेताओं को लग रहा है कि वो जीत नहीं रहे हैं तो इस चुनाव में पैसे ही कमा लो। इसलिए उन्होंने 9 हजार खुद रख लिए और जनता को 1-1 हजार रुपए ही दिए। इस बात का जनता में भारी रोष है।

नेताओं ने रख लिए पैसे- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल का दावा है कि जहां भी इनके (बीजेपी) नेता जा रहे हैं लोग यही कह रहे हैं कि पहले हमारे पैसे लाओ। इन्होंने सबको पैसे भी नहीं बांटे। जिन इलाकों में इन्होंने पैसे नहीं दिए, वहां रोष है कि हमारा पैसा कहां गया? इनके नेताओं ने पैसे रख लिए। इनकी पार्टी ने कंबल, साड़ी, जूते, जैकेट और चादरें बांटने के लिए भेजे, वो भी एक कॉलोनी में बांटी गई बाकी कॉलोनियों में नहीं दिए गए। जनता अब इनके दफ्तरों में जा रही है।

दिल्ली की जनता से की अपील
केजरीवाल ने कहा कि जो यह बांट रहे हैं वो सब ले लो। लड़-झगड़ कर इनके दफ्तरों में जाकर सब ले लो। मगर अपना वोट मत बिकने देना। हर एक वोट बहुत कीमती है। इनका सारा पैसा लुटवा दो, लेकिन इन्हें वोट मत देना। यह दिल्ली के गद्दार हैं और इन्हें अंहकार हो गया है कि यह दिल्ली की जनता को खरीद सकते हैं। इस बार इन्हें दिखा दो कि दिल्ली की जनता बिकाऊ नहीं है। दिल्ली शरीफों का शहर है, इसलिए दिल्ली की जनता इस बार देश के सामने मिसाल पेश करेगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox