दिल्ली को डबल इंजन की सरकार की जरूरत- सीएम धामी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली को डबल इंजन की सरकार की जरूरत- सीएम धामी

-दिल्ली की जनता को नही मिल पा रहा केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ -केजरीवाल झूठों का राजा, भ्रष्टाचार में माहिर

नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा के लिए चुनावी प्रचार कर रहे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नजफगढ़ विधानसभा में जनसभा के दौरान केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली की जो हालत है उसे देखते हुए आज दिल्ली को भाजपा की डबल इंजन की सरकार की जरूरत है। उन्होने कहा कि दिल्ली का पूर्ण विकास भाजपा की सरकार ही कर सकती है क्योंकि जिस पार्टी के संतरी से लेकर मंत्री तक भ्रष्टाचार में डूबे हों वो क्या विकास कर सकते हैं। उन्होने नजफगढ़ के जयविहार में पूर्वाचलियों व उत्तराखंडियों की एक जनसभा को संबोधित किया और गोपालनगर में पदयात्रा कर लोगों नीलम पहलवान के लिए वोट देने की अपील की। इस अवसर पर पूर्वांचल व उत्तराखंड प्रकोष्ठ ने उनका भव्य स्वागत किया।

जयविहार में सीएम धामी ने करीब एक घंटा लगातार लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होने केजरीवाल व उनकी सरकार पर जमकर हमला बोला और केंद्र सरकार की योजनाओं का विजन प्रस्तूत किया। उन्होने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी व कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बठ्टे है। दिल्ली को दोनों ही पार्टियों ने भ्रष्टाचार कर लूटने का काम किया है। कांग्रेस भी भ्रष्टाचार के कारण अपने 15 साल से लगातार चल रही सरकार को खो बैठी थी और अब आम आदमी पार्टी का भी 10 साल का शासन भ्रष्टाचार की भेंट चढने जा रहा है। केजरीवाल ने लोगों को सिर्फ झूठे सपने दिखाएं है। जबकि भाजपा ने देश को विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का काम किया है। आज हमने लोगों को समान नागरिक अधिकार देने का काम किया है। आज हमने महिलाओं को तीन तलाक व कश्मीर के लोगों को धारा 370 से मुक्ति दिलाई है। कांग्रेस व आप पार्टी देशहित के मुद्दों का विरोध करने के मामले में एक है।

सीएम धामी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि नजफगढ़ से नीलम पहलवान को जीताने का काम करें तभी जनता के सभी काम पूरे हो पाऐंगे और लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिल पाएगा। इस अवसर पर कृष्ण पहलवान ने सीएम धामी का स्वागत करते हुए कहा कि सीएम धामी ने जिस तरह से उत्तराखंड में समान नागरिक आचार संहिता लागू कर सभी धर्मों के लोगों को उनका अधिकार दिया है। ठीक उसी तरह दिल्ली में भाजपा लोगों को प्रदेश व केंद्र की योजनाओं में सामजस्य बैठाकर सभी योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करेगी। उन्होने नजफगढ़ के लोगों से अपील करते हुए कहा कि दिल्ली को डबल इंजन की सरकार की जरूरत है। आप नजफगढ़ से नीलम को भारी मतो से जिताऐं फिर 8 फरवरी से ही आपके काम होने शुरू हो जाऐंगे।

इस अवसर पर ललित ठाकुर, पूर्व पार्षद सत्यपाल मलिक, सतपाल सिंह, तारा चंद जोशी, सतपाल सिंह बिष्ट, पान सिंह दराल, सुषमा गुप्ता, मुनेश यादव, हरेन्द्र सिंघल, दिनेश डागर, दीपक हुड्डा, विनय रोहिल्ला, जसबीर सोलंकी, उषा रावत हरेन्द्र डरोलिया और नरेन्द्र मनराल भी लोगों संबोधित किया तथा सीएम धामी का स्वागत किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox