प्रियंका सिंह/- मृतक की पहचान प्रशांत कौशिक (38) के रूप में हुई है, जो पत्नी और दो बच्चों के साथ प्रेम नगर में रहते थे। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में मौजूद थे, लेकिन उन्होंने किसी पर संदेह नहीं जताया है।
पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे प्रेम नगर थाना पुलिस को एक व्यक्ति के गोली मारकर खुदकुशी करने की जानकार मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक के दाहिनी कनपटी में गोली लगी है और पास ही एक पिस्टल पड़ी है। पुलिस ने क्राइम और फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिवार वालों ने अभी तक किसी पर कोई संदेह नहीं जताया है। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर खुदकुशी के कारणों के बारे में पूछताछ कर रही है।


More Stories
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण
मथुरा हिंसा में बड़ा खुलासा: फायरिंग, पथराव और पुलिस कार्रवाई के बीच बढ़ा तनाव
खीर सेरेमनी के साथ दिल्ली बजट सत्र की शुरुआत