
नई दिल्ली / प्रियंका सिंह/- सांसदों के वेतन में सात साल बाद बड़ी बढ़ोतरी की गई है। अब सांसदों को हर महीने 1.24 लाख रुपये मिलेंगे। इसके अलावा, उनके दैनिक भत्ते को भी बढ़ाकर दो हजार से ढाई हजार रुपये कर दिया गया है। इस बढ़ोतरी का निर्णय महंगाई दर में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
यह फैसला 2018 के बाद से लागू किए गए नियम के तहत किया गया है, जिसमें सांसदों के वेतन और भत्तों की हर पांच साल पर समीक्षा करने का प्रावधान है। यह समीक्षा महंगाई दर पर आधारित होती है।
नए वेतनमान के तहत, सांसदों की सैलरी में 24 हजार रुपये का इंक्रीमेंट हुआ है। इसके अलावा, पूर्व सांसदों के पेंशन में भी बढ़ोतरी की गई है। उनकी पेंशन 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 31 हजार रुपये कर दी गई है।
नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि पांच साल से अधिक की सेवा के हर साल के लिए अतिरिक्त पेंशन को पहले के 2000 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये कर दिया गया है। नया वेतनमान और पेंशन 1 अप्रैल 2023 से लागू होंगे।





More Stories
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
तूल पकड़ रहा जाट समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला, कंझावला में 36 बिरादरी की महापंचायत एलान
आश्रम में 2 साध्वियों की घुसकर हत्या… फिर 32 साल तक जमकर ली मौज, ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा दरिंदा
दिल्ली: 15 दिन पुरानी पिटाई का बदला लेने के लिए 17 साल के किशोर पर चाकू से हमला, 3 नाबालिग पकड़े गए
23 मामलों में वांछित कथित शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल, जेवर और 17,500 रुपये बरामद
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी